फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: बादल आएंगे पर बरस नहीं पाएंगे…बढ़ेगा रात का पारा, नम हवाओं के मुंह मोड़ने से बढ़ी गर्मी

Thu, 13 Mar 2025 10:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि इस बार फरवरी से ही बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नम हवाएं नहीं आ पा रही हैं। इससे गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
मार्च में दिनोंदिन तपिश बढ़ती जा रही है। बुधवार रात से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ जाएगी। इससे बादल, तो आएंगे पर बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नम हवाओं के न आने के कारण बरसेंगे नहीं। साथ ही बादल रात का तापमान भी बढ़ाएंगे। बुधवार को दिन का पारा 33.4 रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक रहा। रात का पारा 16 डिग्री पर पहुंच गया।

यह इस सीजन का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है। यह सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा है। बीते साल 14 मार्च की तुलना में अधिकतम तापमान इस बार करीब चार डिग्री ज्यादा रहा। बीते साल 31 डिग्री सेल्सियस तापमान था। इस बार ठंड के मौसम में ही शुरू हुई तेज गर्मी का असर दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तपिश तेज होगी।
विज्ञापन

2 of 5
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
रात के पारे पर कोई असर नहीं पड़ेगा
इसकी वजह यह है कि इस बार पश्चिमी विक्षोभ के दौरान बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली नम हवाओं ने उत्तर प्रदेश के मध्य क्षेत्र से मुंह मोड़ लिया है। इस वजह से बारिश और घने बादलों का वाला मौसम नहीं बन पा रहा है। बुधवार रात से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से बादल बनने की संभावना है। इससे दिन का तापमान एक से दो डिग्री कम होने की संभावना है, पर रात के पारे पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

3 of 5
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
बादल तो आ रहे हैं, लेकिन नमी गायब है
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि इस बार फरवरी से ही बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नम हवाएं नहीं आ पा रही हैं। इससे गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। आमतौर पर जब भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता है, तो इन दोनों स्थानों से नम हवाएं आकर मौसम में उमस बढ़ाती हैं, जिससे बारिश वाले बादल सक्रिय हो जाते हैं। इस बार बादल तो आ रहे हैं, लेकिन उनमें नमी गायब है। ऐसे में बारिश के आसार नहीं है।

4 of 5
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी संभव
कानपुर और इसके आसपास के जनपदों को छोड़कर बरेली, लखीमपुरखीरी, आगरा जैसे जनपदों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बूंदाबांदी संभव है। पिछले तीन दिनों से उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी और दिल्ली, पंजाब में होने वाली हल्की बारिश का असर उत्तर प्रदेश में भी पड़ेगा, लेकिन कानपुर में इसका विशेष असर नहीं होगा। यहां पर बादलों की आवाजाही रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
झांसी में पारा 40 के करीब पहुंचा
कानपुर     - 33.4
हरदोई      - 32.5
झांसी        - 39.3
लखनऊ    - 34.9
प्रयागराज  - 36.4
वाराणसी   - 36.0
मेरठ        - 32.5
गोरखपुर   - 34.4
हमीरपुर    - 37.2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें