फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर का कत्ल: गला रेता, हाथ की नस काटी, 26 से अधिक बार शरीर को गोदा; पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आई क्रूरता

Mon, 07 Sep 2026 02:43 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर में दवा कारोबारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में सामने आया है कि आरोपियों ने क्रूरता की हदें पार कर दीं। कारोबारी के शरीर पर गले से पैर तक गहरे घाव मिले हैं। सांस नली के साथ हाथ की नस भी कटी मिली। 26 से ज्यादा बार शरीर को गोदा गया था।
विज्ञापन
1 of 10
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कानपुर के कल्याणपुर के रतन आर्बिट में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा (63) की हत्या कितनी निर्मम तरीके से की गई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने इसकी खौफनाक तस्वीर सामने ला दी। हत्यारोपी ने कारोबारी के गले से लेकर पैरों तक 26 से ज्यादा चाकू से गहरे वार किए। सांस नली के साथ हाथ की नस भी कटी मिली। चोटों की स्थिति देखकर माना जा रहा है कि कारोबारी ने जान बचाने के लिए संघर्ष किया लेकिन हमलावरों ने लगातार वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के अनुसार बाएं गाल, नाक और गले पर चाकू के छह गहरे घाव मिले। सीने के दाएं हिस्से में करीब पांच और बाएं हिस्से में भी पांच गहरे निशान मिले। छाती के नीचे और पेट पर दो-दो गहरे घाव थे। बाएं हाथ की हथेली पर चाकू से बड़ा कट मिला। अंगुली, कोहनी और हथेली पर भी कट मिले। जांघ से नीचे पैर तक धारदार हथियार के वार के निशान पाए गए। डॉक्टरों के मुताबिक अधिक खून बहने और गंभीर चोटों के चलते कारोबारी की मौत हुई है।
विज्ञापन

2 of 10
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन पीढ़ियों से दवा का कारोबार, टॉप पांच कारोबारियों में शामिल
कानपुर दवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष और यूपी रिटेल केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन (आरसीडीए) के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सैनी ने बताया कि विनीत कानपुर के टॉप पांच दवा कारोबारियों में शामिल थे। उनका परिवार तीन पीढ़ियों से दवा कारोबार कर रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 10
दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले उनके पिता ने कारोबार संभाला। इसके बाद विनीत और अब उनका बेटा सुब्रत कारोबार देख रहा है। राजेंद्र सैनी के अनुसार बिरहाना रोड दवा मार्केट में वर्ष 1968 से उनकी फार्मा ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। उन्होंने विनीत की नृशंस हत्या को निंदनीय बताया। घटना के बाद से दवा कारोबारियों में सुरक्षा को लेकर गुस्सा है।
 

4 of 10
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, सीसीटीवी में कैद आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कर्मचारी बोले- सैलरी से एक रुपया तक नहीं काटा
विनीत की फर्म में करीब 22 कर्मचारी काम करते हैं। हत्या की जानकारी मिलते ही आदित्य, अनुराग समेत कई कर्मचारी पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। कर्मचारियों ने बताया कि मालिक विनीत ने आज तक किसी की सैलरी से एक रुपया तक नहीं काटा। वह बेहद हंसमुख स्वभाव के थे। उनकी डांट में भी हंसी और अपनापन झलकता था।
 
विज्ञापन

5 of 10
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेरा बेटा क्यों सो गया, उसे उठाओ
विनीत का शव अंतिम संस्कार के लिए भैरवघाट पर ले जाया गया। वहां बेटे का शव देखते ही उनकी बुजुर्ग मां चंचल बिलख पड़ीं। वह बार-बार कहती रहीं, मेरे विनीत को ले आओ...मेरा बेटा क्यों सो गया, उठाओ। मां की यह करुण पुकार सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। विनीत के छोटे भाई पुनीत नवाबगंज के सिग्नेचर सिटी में रहते हैं। माल रोड पर उनकी लैपटॉप की दुकान है। उन्होंने बताया कि वह लोग गहरे सदमे में हैं।
 
विज्ञापन

6 of 10
आरोपी विशाल गौतम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था मामला
कानपुर में कल्याणपुर के इंदिरानगर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट निवासी दवा कारोबारी विनीत मिनोचा (63) की शनिवार देर रात चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई। हत्यारों ने कारोबारी पर चाकू से 26 से ज्यादा वार किए। वारदात के वक्त वह फ्लैट में अकेले थे। रविवार सुबह चार बजे बेटा-बहू पार्टी से घर लौटे तब वारदात का पता चला। पुलिस कमिश्नर फोर्स संग मौके पर पहुंचे और जांच की।

 
विज्ञापन

7 of 10
आरोपी राजकिशोर कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपार्टमेंट की गैलरी में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए, इनमें कारोबारी का पूर्व कर्मचारी हरबंशमोहाल निवासी विशाल गौतम व उसका साथी राजकिशोर फ्लैट में घुसते और निकलते दिखाई दिए। पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 

 

8 of 10
हत्या के बाद फ्लैट में जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों के पैर में पुलिस की गोली लगी। पूछताछ में हत्यारोपियों ने कारोबारी की बहू के कहने पर वारदात की बात कबूली है। पुलिस हत्या की वजह पता करने में जुटी है। रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट की पहली मंजिल के फ्लैट नंबर सी-104 में रहने वाले विनीत मिनोचा शहर के पांच बड़े दवा कारोबारियों में माने जाते थे। 

9 of 10
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, सोफे पर बैठी गमगीन बहू और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनकी बिरहाना रोड पर फार्मा ट्रेडर्स के नाम फर्म है। परिवार में बेटा सुब्रत, बहू शालू और छह साल का पोता श्रीजय हैं। पत्नी पुनीता गाजियाबाद में मैरिज काउंसलर हैं। सुब्रत ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब 9:36 बजे वह फ्लैट के मेनगेट को लॉक कर पत्नी शालू व बेटे के साथ तिलकनगर स्थित दोस्त की पार्टी में गए थे।
विज्ञापन

10 of 10
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा बेटा व अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार सुबह 4:13 बजे घर लौटे। पत्नी किचन में पानी लेने गई तो पिता के कमरे से रिस कर बाहर आ रहा खून दिखा। दरवाजा खोला तो उनका शव जमीन पर पड़ा था। बेटे-बहू ने करीब 37 मिनट बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें