फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर का कत्ल: करोड़पति बहू इसलिए थी परेशान, 'कातिल' कर्मियों को दिया था ये लालच; विशाल और राजकिशोर का कबूलनामा

Mon, 07 Sep 2026 01:52 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर में दवा कारोबारी की हत्या में गिरफ्तार आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपियों ने बताया कि दवा कारोबारी की हत्या करोड़पति बहू ने कराई थी। बहू घूमने-फिरने और पार्टी में बंदिशों से परेशान रहती थी। इसके अलावा ससुर द्वारा बेटे-बहू को अन्य कर्मियों की तरह महीने में वेतन दिया जाता था।
विज्ञापन
1 of 11
Kanpur Murder Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कानपुर के कल्याणपुर के इंदिरानगर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा (63) की शनिवार देर रात चाकू से नृशंस हत्या कर दी गई। हत्यारों ने कारोबारी पर 26 से ज्यादा वार किए। रविवार तड़के पार्टी से घर लौटे बेटे-बहू को फ्लैट में उनका खून से लथपथ शव मिला। पुलिस को वारदात की सूचना 37 मिनट बाद दी गई। विनीत मिनोचा शहर के पांच बड़े दवा कारोबारियों में गिने जाते थे। 

उनकी बिरहाना रोड पर फार्मा ट्रेडर्स नाम की एक फर्म है। परिवार में उनके बेटे सुब्रत, बहू शालू और छह साल का पोता श्रीजय हैं। उनकी पत्नी पुनीता गाजियाबाद में विवाह परामर्शदाता हैं। वारदात के समय विनीत मिनोचा अपने फ्लैट में अकेले थे। 
विज्ञापन

2 of 11
हत्या के बाद फ्लैट में जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार की रात करीब 9:36 बजे बेटा सुब्रत अपनी पत्नी शालू और बेटे के साथ तिलकनगर स्थित दोस्त के यहां पार्टी में गए थे। रविवार तड़के 4:13 बजे वे घर लौटे। शालू रसोई में पानी लेने गई तो पिता के कमरे से खून रिसता दिखा। दरवाजा खोलने पर विनीत मिनोचा का शव जमीन पर पड़ा मिला।
विज्ञापन

3 of 11
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, सोफे पर बैठी गमगीन बहू और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना के बाद अपार्टमेंट की गैलरी में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। फुटेज में कारोबारी का पूर्व कर्मचारी विशाल गौतम और उसका साथी राजकिशोर फ्लैट में घुसते और निकलते दिखाई दिए। पुलिस ने रविवार की देर रात दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी पुलिस मुठभेड़ के दौरान हुई। मुठभेड़ में दोनों के पैर में पुलिस की गोली लगी।
 

4 of 11
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपियों ने किया बड़ा खुलासा
पूछताछ में हत्यारोपियों विशाल गौतम और राजकिशोर ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने कारोबारी की बहू शालू के कहने पर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अब हत्या की असली वजह का पता लगाने में जुटी है। इस मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है। पुलिस आयुक्त बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन

5 of 11
दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
... तो करोड़पति बहू बंदिशों से थी तंग
करोड़पति कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या करने वाले दोनों आरोपियों ने सीधे बहू के कहने पर हत्या करने की बात कही तो पुलिस अधिकारी भी सन्न रह गए। वरिष्ठ पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बहू से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि भले ही वह करोड़पति खानदान की बहू है लेकिन उन्हें व उनके पति पर काफी बंदिशें थीं। घूमने-फिरने, पार्टी करने पर भी टोकाटाकी होती थी। 
 
विज्ञापन

6 of 11
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ससुर का कारोबार पर पूरा नियंत्रण था। पति व उसे महीने में उसी तरह सैलरी मिलती थी, जैसे अन्य कर्मियों को दी जाती है। जिससे वह तंग आ चुकी थी। बहू के बयान के अलावा पुलिस दो अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि हत्या में तीसरा आरोपी विनीत का बेहद करीबी है। 
विज्ञापन

7 of 11
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, सीसीटीवी में कैद आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कहीं बहू के कुछ राज तो नहीं चल गए थे पता
कारोबारी के हत्यारोपियों की ओर से बहू द्वारा घटना करवाए जाने की बात सामने आने के बाद पुलिस बंदिश और मुफलिसी की थ्योरी बता रही है। हालांकि विनीत के रिश्तेदारों के मुताबिक विनीत बेहद ही खुले मिजाज के थे। बहू महीने में कई बार पार्टियों में जाती थी। जिस दिन हत्या हुई, उस दिन भी वह पति के साथ सुबह चार बजे एक लाउंज से किटी पार्टी से लौटी। 

 

8 of 11
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, सीसीटीवी में कैद आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की थ्योरी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कहीं ऐसा तो नहीं कि ससुर को बहू के बारे में कुछ ऐसा पता चल गया था, जिसके खुल जाने का डर था। पुलिस ने मंगलवार को पूरे घटनाक्रम को खोलने का दावा किया है। 

9 of 11
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा बेटा व अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दावा... काम पूरा होने पर बहू ने लाखों रुपये देने को कहा था
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि काम पूरा होने पर बहू ने लाखों रुपये देने की बात कही थी। पुलिस अब बहू-बेटे समेत अन्य से पूछताछ कर रही है। अपार्टमेंट के गार्ड ने बताया कि जन्माष्टमी के दिन भी बहू ने विशाल को घर में आने देने के लिए कहा था। उस दिन भी बहू-बेटे घर से बाहर गए थे।

 

10 of 11
आरोपी राजकिशोर कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गार्ड से बोली थी बहू, विशाल को जाने देना
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि शनिवार रात पति के साथ पार्टी में जाने से पहले बहू गार्ड से कह कर निकली थी कि विशाल गौतम को किसी काम से बुलाया है। अगर वह अपार्टमेंट में आए तो उसे जाने देना।
 
विज्ञापन

11 of 11
आरोपी विशाल गौतम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को सुबह 4:50 बजे हत्या की सूचना मिली। सीसी कैमरों में दो संदिग्ध फ्लैट में घुसते कैद हुए। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के ने बहू के कहने पर हत्या करने की बात कही है। इसकी जांच की जा रही है।- राजेश पांडेय, एडीसीपी वेस्ट
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें