फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मैं मरना चाहता था..', बहन ने रखी ये शर्त, इसलिए उसे ही मार डाला, बनाया था ये प्लान; कातिल भाई का कबूलनामा

Mon, 23 Jun 2025 01:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर हत्याकांड में कातिल भाई भगवान दास ने पुलिस को बताया कि मैं मरना चाहता था, लेकिन बहन ने कहा कि खुद मरने से पहले मुझे मार देना। तुम्हारे बाद मेरा ख्याल कौन रखेगा। इसलिए मैंने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
1 of 6
Kanpur Murder - फोटो : अमर उजाला
"मेरी बाईपास सर्जरी हुई है। मैं बीमारी से थक गया हूं, मरना चाहता था। बहन को बताया तो उसने कहा खुद मरने से पहले मुझे मार देना। तुम्हारे बाद मेरा ख्याल कौन रखेगा। बस, इसीलिए मैंने देर रात बहन के सिर और चेहरे पर बांके से वार कर दिया। वह कुछ देर तड़पी और शांत हो गई। इसके बाद उसके पैरों को बांधने के बाद करंट लगा दिया। फिर मरने के लिए मैं रेलवे स्टेशन गया और अचानक बेहोश हो गया।" यह कुबूलनामा कानपुर में बहन को मारने वाले कातिल भाई भगवानदास ने रविवार सुबह पुलिस के सामने किया। वहीं, बड़े भाई ने छोटे के खिलाफ गोविंदनगर थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

2 of 6
अस्पताल में भर्ती भाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी ने गोविंदनगर पुलिस को हत्याकांड के बारे में बताया
शनिवार सुबह गोविंदनगर ए-ब्लॉक निवासी द्रौपदी आनंद (69) की उनके ही छोटे भाई भगवान दास ने हत्या कर दी थी। हैलट के मेडिसिन विभाग में भर्ती हत्यारोपी भगवानदास को शनिवार देर रात होश आ गया। सुबह उसने गोविंदनगर पुलिस को हत्याकांड के बारे में बताया। कहा कि इलाज के चलते आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में जान देने के अलावा कोई चारा नहीं था। 
विज्ञापन

3 of 6
द्रौपदी आनंद की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उस रात खाना खाते समय यह बात बहन को बताई तो उसने कहा कि मुझे मारकर मरना। बस, तभी उसकी हत्याकर खुद की जान देने का फैसला ले लिया। हत्या करने के बाद ट्रेन के सामने कूदकर जान देने के लिए गोविंदपुरी स्टेशन पहुंचा, लेकिन घबराहट में गिरकर बेहोश हो गया। होश आया तो खुद को अस्पताल में पाया। इंस्पेक्टर गोविंदनगर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने हत्या करने की बात कबूल की है।

 

4 of 6
स्टेशन पर दिखा भाई भगवान दास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नाक और सिर की हड्डी टूटने से मौत
रविवार दोपहर द्रौपदी के शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक धारदार हथियार के प्रहार से सिर और नाक की हड्डियां टूट गईं। अधिक खून बहने से वह कोमा में चली गईं और इससे उनकी मौत हो गई। पैर के दोनों अंगूठों में करंट लगाने से जलने के निशान हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
इसी घर में हुई महिला की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्यारोपी से मिलने नहीं पहुंचा भाई
बड़ौदा से आए भाई पुरुषोत्तम रविवार दोपहर पोस्टमार्टम हाउस से बहन का शव लेकर गोविंदनगर घर पहुंचे। देर शाम बर्रा स्थित स्वर्गाश्रम में बहन के शव को मुखाग्नि दी। हालांकि वह हत्यारोपी को देखने अस्पताल नहीं पहुंचे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kanpur Murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर में बुजुर्ग महिला की हत्या
कानपुर के गोविंदनगर में शनिवार को एक महिला को पहले करंट लगाया गया, उसके बाद सिर में बांके से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। महिला की हत्या की जानकारी उस समय हुई, जब उसके घर काम करने वाली पहुंची। घर के अंदर बुजुर्ग का खून से लथपथ शव मिला। उन्हें करंट लगाकर प्रताड़ित किया गया था। बुजुर्ग के दोनों पैरों को रस्सी और अंगूठों में बिजली के तार लपेटकर स्विच बोर्ड पर लगाया हुआ था। बांके से सिर पर प्रहार भी किया था। इससे बुजुर्ग की मौत हो गई। करंट लगने से बुजुर्ग के पैर की उंगलियां जलीं मिलीं। जांच-पड़ताल के दौरान उसके भाई के खून से सने कपड़े घर के अंदर मिले हैं। वहीं, भाई गोविंदपुरी स्टेशन पर अचेत अवस्था में मिला है। पुलिस ने भाई पर हत्या का शक जताया था।

यह भी पढ़ें: UP: नौ बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला... लाश को यहां लगाया ठिकाने, पड़ गए कीड़े; पूरी कहानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें