फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

lockdown in kanpur: कहीं सड़कों पर सन्नाटा तो कहीं सरपट दौड़ते वाहन, कानपुर का हाल बताती तस्वीरें

Sun, 19 Apr 2020 12:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में लॉकडाउन 2.0 के पांचवें दिन कहीं सड़कों पर सन्नाटा दिखा तो कहीं वाहन सरपट दौड़ते नजर आए। प्रमुख चौराहों पर पुलिस तैनात दिखी। कहीं लॉकडाउन का जमकर मजाक बनाया गया तो कहीं कनपुरियों ने घरों में कैद होकर लॉकडाउन का पूर्णतया पालन भी किया।
 
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
बर्रा क्षेत्र के शास्त्री चौक पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। यहां पुलिस ने लॉकडाउन तोड़ने वालों को मुर्गा बनाया। साथ ही माफी मांगने पर हिदायत देकर छोड़ा।

 
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर पुराना शिवली रोड में फल मंडी लगी। यहां खरीदारों की भीड़ दिखाई दी। वहीं कल्याणपुर पनकी रोड में रोक के बावजूद वाहन दौड़ते दिखे।

4 of 5
कानपुर लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर के पुराने शिवली रोड में होम डिलीवरी का बोर्ड लगाकर दुकानदार मेज लगा कर दूध, ब्रेड, मट्ठा व राशन बेचता दिखाई दिया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर न्यू शिवली रोड में बाहर निकलने वालों से पुलिस सख्ती से पेश आई। वहीं देवकी चौराहे पर बिना रोकटोक के वाहन निकलते दिखाई दिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें