फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown in UP: पुलिस की सख्ती के बीच कुछ इस तरह उड़ता रहा लॉकडाउन का मजाक, यूपी के कई शहरों का हाल

Tue, 28 Apr 2020 02:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
यूपी लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग को एक अहम अस्त्र माना जा रहा है। वहीं कुछ लोग लॉकडाउन तोड़ने में मशगूल हैं। मंगलवार को कई जिलों में यही दृश्य दिखाई दिया। कहीं सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दिया तो कहीं लोग घूमते दिखाई दिए। कई जगह पुलिस लोगों से पूछताछ करती नजर आई। 
विज्ञापन

2 of 6
यूपी लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद में सुबह से पुलिस सख्त दिखाई दी। बेवजह घूम रहे लोगों को डंडे फटकार कर खदेड़ा। लिंजीगंज बाजार में सुबह से खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

3 of 6
यूपी लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले में लॉकडाउन के दौरान घरों से बाहर निकलने वालों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई। पुलिस को देख लोग घरों में दुबके रहे। कानपुर-सागर हाईवे पर आने-जाने वालों से पुलिस पूछताछ करती नजर आई। 

4 of 6
यूपी लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में और सख्ती बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने जिले की सीमा पर निरीक्षण किया। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ा।
विज्ञापन

5 of 6
यूपी लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस की सख्ती जारी है। दुकानदारों को सोशल डिस्टेंस बनाकर व मास्क लगाकर सामान देने की हिदायत दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यूपी लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले के हॉटस्पॉट इलाकों में सख्ती बरकरार है। यहां आने-जाने वालों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें