kanpur: लाॅकडाउन तोड़ने वालों को सिखाया सबक, किसी को सड़क पर लोटने तो किसी को एक दूसरे के कान पकड़ने की दी सजा
Thu, 23 Apr 2020 04:52 PM IST
लाॅकडाउन तोड़ने वालों को सिखाया सबक
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 100 को छूने जा रहा है। वहीं दूसरी ओर लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाने में शहर के कई इलाकों में होड़ मची है।
लाॅकडाउन तोड़ने वालों को सिखाया सबक
- फोटो : अमर उजाला
कुछ कनपुरिए जब डंडों से भी नहीं सुधर रहे तो पुलिस रोज नए तरीकों को तलाश कर रही है। गुरुवार को पुलिस ने सड़क पर युवाओं को लोटने की सजा दी।
लाॅकडाउन तोड़ने वालों को सिखाया सबक
- फोटो : अमर उजाला
तो दूसरी ओर एक दूसरे के कान पकड़कर उठा बैठक लगाने की सजा दी। कई जगह बुजुर्ग भी लॉकडाउन को धता बताते नजर आए तो पुलिस ने बीच सड़क बैठाकर हाथ ऊपर करने की सजा दी।
लाॅकडाउन तोड़ने वालों को सिखाया सबक
- फोटो : अमर उजाला
किदवई नगर स्थित गौशाला चौराहे पर हर दिन लॉकडाउन तोड़ा जा रहा है इसको देखते हुए पुलिस ने सड़कों पर बेवजह निकलने वालों को बीच सड़क पर इकट्ठा कर योग करवाया।
लाॅकडाउन तोड़ने वालों को सिखाया सबक
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि अपनी जिंदगी से प्यार है तो हर हाल में घर पर ही कैद रहो। भविष्य में लॉकडाउन न तोड़ने की चेतावनी देकर छोड़ा।