पूर्ण लॉकडाउन के बावजूद कानपुर के कई इलाकों में आदेशों की धज्जियां उड़ी। वहीं कई क्षेत्र ऐसे भी हैं जिन्होंने पूर्णतया लॉकडाउन का पालन किया और घरों में ही कैद रहे। शहर के चौराहों पर पुलिस तैनात दिखी।
विज्ञापन
2 of 5
कानपुर में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर बिठूर रोड में जनरल स्टोर खुला मिला। यहां वाहन बेरोकटोक चलते दिखाई दिए। वहीं छपेड़ा पुलिया के पास दुकान खोलकर सामान बेचा जा रहा है। बकर मंडी से बजरिया की ओर आने वाले वाहनों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाई गई है।
विज्ञापन
3 of 5
कानपुर में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में लॉकडाउन के दौरान सुबह बाजार में सब्जी व दूध लेने के लिए लोग निकले। छोटे दुकानदार साइकिल पर ही सामग्री रखकर बेचने निकले। बीमार बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के लिए लोगों ने ई-रिक्शा का सहारा लिया। प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा।
4 of 5
कानपुर में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में सब्जी व किराना दुकानों पर भीड़ न लगे, इसके लिए पुलिसकर्मी सुबह से ही चौराहों पर तैनात रहे। बेवजह निकलने वाले लोगों को बैरंग भेजा गया। वहीं डेरापुर कस्बे की बाजार में किराने एव सब्जी की दुकानें खुलने के बाद ग्राहकों की आवाजाही बहुत कम रही। महोबा जिले में लॉकडाउन के चलते पुलिस तेजी से धरपकड़ कर रही है। इसलिए सुबह से सड़कों पर यहां सन्नाटा छा जाता है।
फर्रूखाबाद जिले में गैस के लिए एजेंसियों के बाहर भीड़ कम नहीं हो रही है। सुबह लोगों की भीड़ लग जाती है। इससे वहां सोशल डिस्टेंस का भी पालन नहीं हो पाता है। जब पुलिसकर्मी पहुंचते हैं तब वह लोगों को दूर-दूर खड़ा करते हैं।