फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanpur kidnapping: अपहरणकार्ताओं ने ऐसा मकान तलाशा जिसमें कोई न रहता हो, एक लड़की भी थी शामिल

Sun, 26 Jul 2020 05:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
kanpur kidnapping case - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में संजीत की अपहरण के बाद हत्या करने वाले आरोपी बड़े ही शातिर निकले। उन्होंने अपहरण की साजिश तो पहले ही रच डाली थी लेकिन उन्हें तलाश थी तो बस सुरक्षित ठिकाने की जिसमें मकान मालिक न रहता हो, आसपास सीसीटीवी कैमरे न लगे हों और लोग एक-दूसरे से ज्यादा मतलब न रखते हों। ऐसे मकान की तलाश में उन्होंने कई मोहल्ले और घर छाने। अंत में उन्हें रतनलाल नगर में ठिकाना मिला। 
विज्ञापन

2 of 6
kanpur kidnapping case - फोटो : अमर उजाला
अपहरण की साजिश रचने वाले ईशू यादव ने पुलिस को बताया कि बर्रा, दबौली, गुजैनी, नौबस्ता में कई मकान देखने के बाद एक दलाल के माध्यम से रतनलाल नगर स्थित सुनील कुमार श्रीवास्तव के मकान के बारे में पता चला। चारों ने बिना मोलतोल किए 15 हजार रुपये देकर मकान ले लिया।
विज्ञापन

3 of 6
kanpur kidnapping case - फोटो : अमर उजाला
वारदात के बाद पुलिस जब पूछताछ करने रतनलाल नगर स्थित घर के पास पहुंची तो आसपास के लोगों ने कुछ भी बताने से मना कर दिया। ठीक पड़ोस के मकान में दो सीसीटीवी कैमरे लगे थे, लेकिन उनकी दिशा दरवाजे की ओर ही थी। उसमें भी कुछ नहीं मिला। इसके अलावा आसपास कहीं भी कैमरे नहीं लगे मिले।

4 of 6
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
कानपुर के बर्रा से 22 जून को लैब टेक्नीशियन संजीत यादव (28) का अपहरण फिरौती के लिए उसके दोस्त ने साथियों के साथ मिलकर  किया था। 26 जून को उसकी हत्या कर लाश पांडु नदी में फेंक दी थी। इसके बाद पुलिस को चकमा देकर 13 जुलाई को 30 लाख की फिरौती भी वसूल ली थी। बृहस्पतिवार रात पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोस्त कुलदीप, रामबाबू समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
 
विज्ञापन

5 of 6
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
पुलिस ने बताया कि कुलदीप संजीत के साथ सैंपल कलेक्शन का काम करता था। उसने रतनलाल नगर में किराये पर कमरा ले रखा था। 22 जून की रात शराब पिलाने के बहाने वह संजीत को अपने कमरे में लाया गया था। इसके बाद उसे बंधक बना लिया था। चार दिन तक बेहोशी के इंजेक्शन देकर उसे बंधक बनाकर रखा था। इसके बाद 26 जून को कुलदीप ने अपने दोस्त रामबाबू और तीन अन्य के साथ मिलकर संजीत की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
इसके बाद कुलदीप शव को अपनी कार में रखकर पांडु नदी में फेंक आया था। तीन दिन बाद 29 जून की शाम को संजीत के पिता चमन सिंह यादव को फोन कर फिरौती मांगी गई थी। परिजनों ने पुलिस के कहने पर मकान, जेवर बादि बेचकर जैसे तैसे 30 लाख रुपयों की व्यवस्था की और 13 जुलाई को अपहर्ताओं के सौंप दिए लेकिन पुलिस अपहर्ताओं को नहीं पकड़ पाई और वे 30 लाख लेकर भाग गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें