संजीत अपहरण हत्याकांड में पुलिस परिजनों से लेकर अधिकारियों तक को सिर्फ कहानियां ही सुनाती नजर आ रही है। अपहरण कांड से जुड़ा एक भी साक्ष्य पुलिस 36 घंटों की रिमांड पर लिए गए तीन आरोपियों से हासिल नहीं कर सकी।
विज्ञापन
2 of 5
kanpur kidnapping case
- फोटो : amar ujala
अपनी नाकामी को छिपाने के लिए बर्रा इंस्पेक्टर हरमीत सिंह मीडिया के सवालों से मुंह चुराते दिख रहे हैं। 29 जुलाई की सुबह ईशू, कुलदीप और नीलू को 36 घंटों की रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। पुलिस अब तक संजीत और जिस मोबाइल से बदमाशों ने फोन करके फिरौती मांगी थी, उसे बरामद नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
3 of 5
kanpur kidnapping case
- फोटो : amar ujala
इसके अलावा संजीत और जिस बैग में फिरौती की रकम रखी गई थी, उसका भी पता नहीं चल सका है। शुक्रवार को पुलिस सिम्मी से पूछताछ के बाद भी कोई साक्ष्य हासिल नहीं कर पाई। सिम्मी को 17 घंटे अपनी कस्टडी में रखने के बाद बर्रा पुलिस ने उसे भी जेल भेज दिया।
4 of 5
kanpur kidnapping case
- फोटो : amar ujala
रामजी से पुलिस को बड़ी उम्मीद
कोरोना पॉजिटिव आए रामजी को पुलिस रिमांड पर नहीं ले सकी थी। छह आरोपियों में से चार से पूछताछ में पुलिस अब तक खाली हाथ है। ऐसे में सारे साक्ष्य बरामद कराने की जिम्मेदारी अब रामजी के ऊपर ही है। छठवीं आरोपी प्रीति शर्मा को पुलिस महिला होने के नाते रिमांड पर लेने से बचती रही। पुलिस ने जल्द ही रामजी को रिमांड पर लेने के लिए अर्जी डालने की बात कही है।
नहीं मिला संजीत का शव
अपहर्ताओं ने फत्तेपुर स्थित लोहे वाले पुल से संजीत का शव पांडु नदी में फेंकने की बात कबूली थी। शनिवार को पुल के पास खुदाई कराने के बाद भी कोई सफलता नहीं मिली। गोविंदनगर सीओ विकास पांडेय ने बताया कि रिमांड पर लिए गए अपहर्ताओं ने जहां बताया था, वहां शव की तलाश की चुकी है। बताया कि शव के अलावा दोनों मोबाइल और बैग को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।