सर्च ऑपरेशन के आठवें दिन गुरुवार को भी संजीत के शव का पांडु नदी में कोई सुराग नहीं मिल सका। रिमांड पर लिए गए अपहर्ताओं ने फत्तेपुर स्थित लोहे वाले पुल के बीचोंबीच से संजीत का शव बोरी में बांध कर नदी में फेंकने की बात कही थी। वहीं रिमांड पर लिए गए तीनों आरोपियों का पुलिस नार्को टेस्ट करा सकती है।
विज्ञापन
2 of 5
Kanpur Kidnapping Case
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को पुलिस ने उसी जगह पर कांटे और बांस की मदद से नदी की तलहटी में खोजबीन की, लेकिन शव नहीं मिला। फिरौती में इस्तेमाल किए गए मोबाइल, संजीत के मोबाइल और बैग की तलाश के लिए रामादेवी व रफाका नाला में सर्च ऑपरेशन चलाया गया पर कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
3 of 5
kanpur kidnapping case
- फोटो : अमर उजाला
सभी को साथ में रिमांड पर लेंगे
बर्रा इंस्पेक्टर हरमीत सिंह ने बताया कि आरोपी कुलदीप, ईशू व नीलू से 48 घंटे की रिमांड के दौरान पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, लेकिन कई साक्ष्य बरामद नहीं हो सके हैं।
4 of 5
kanpur kidnapping case
- फोटो : अमर उजाला
क्राइम सीन दोहराने के लिए प्रीति और रामजी की भी अवश्यकता पड़ेगी। ऐसे में एक साथ सभी छह आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए अर्जी दाखिल की जाएगी।
रामजी ने झाड़ियों में छिपा कर रखी थी संजीत की बाइक
इंस्पेक्टर ने बताया कि रामजी ने ईशू से संजीत की बाइक के विषय में पूछा था। ईशू ने बाइक रामादेवी पर खड़ी करने की जानकारी दी थी। इस पर बाइक के लालच में रामजी रामादेवी जाकर रात को ही संजीत की बाइक उठा लाया था और अपने घर के पास स्थित झाड़ियों में छिपा दिया था। ईशू ने पुलिस को बताया कि रामजी ने कहा था कि मामला शांत हो जाने के बाद वह संजीत की बाइक की नंबर प्लेट बदल कर उसे इस्तेमाल करेगा।