फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalindi Express: बड़ा खुलासा... 53 स्लीपरों तक ट्रेन के साथ-साथ रगड़ता गया सिलिंडर, फिर 5.80 मी. दूर जाकर गिरा

Tue, 10 Sep 2024 10:34 AM IST
शाहरुख खान पुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 12
Kanpur Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बर्राजपुर और बिल्हौर स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर गिट्टी हटाकर गाड़ा गया गैस से भरा सिलिंडर कालिंदी एक्सप्रेस से टकराने के बाद ट्रेन के साथ-साथ 53 स्लीपर तक लुढ़कता गया। सात बार रेलवे ट्रैक के स्लीपरों से बुरी तरह टकराकर पिचक गया। गनीमत रही कि धमाका नहीं हुआ। करीब 32 मीटर दूर तक रगड़ने के बाद ट्रैक से 5.80 मीटर दूर जीटी रोड की ओर जा गिरा था। ये तथ्य रेलवे की विभागीय जांच में सामने आए हैं।

 
विज्ञापन

2 of 12
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह रेलवे के टीआई चितरंजन कुमार और सीनियर सेक्शन इंजीनियर कमलेश झा मौके पर पहुंचे। इन लोगों की मौजूदगी में रेलवे ने जांच कराई। रेलवे की जांच के मुताबिक ट्रैक पर पिलर नंबर 3716 और 3717 के बीच सिलिंडर रखा गया था। 

 
विज्ञापन

3 of 12
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
सिलिंडर ट्रेन से रात करीब 8:37 बजे टकराया है। इस टक्कर का पहला निशान जहां सिलिंडर गाड़ा गया था उस जगह से आगे चौथे स्लीपर में मिले हैं। सिलिंडर के लुड़कने और ट्रेक से रगड़ने का दूसरा निशान पांचवें और छठवें स्लीपर पर मिला है। 

 

4 of 12
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
तीसरा निशान दसवें और चौथा 22वें स्लीपर पर मिला है। इसके आगे 33वें, 42वें, 43वें और 53वें स्लीपर पर भी निशान है। घटना के बाद चालक राजकिशोर, सहायक चालक सौरभ श्रीवास्तव और गार्ड आशीष कुमार ने भी अपने बयान दर्ज कराए हैं।
 
विज्ञापन

5 of 12
Kanpur kalindi express - फोटो : अमर उजाला
अज्ञात साजिशकर्ता पर एफआईआर, 14 से चल रही पूछताछ
कालिंदी एक्सप्रेस को बेपटरी करने की साजिश रचने वाले अज्ञात साजिशकर्ता के खिलाफ रेलवे के बरेली डिविजन के जूनियर इंजीनियर ने शिवराजपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। जूनियर इंजीनियर रमेशंच्रद की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन को क्षतिग्रस्त करने के उद्देश्य से ऐसा काम किया है।
विज्ञापन

6 of 12
Kanpur kalindi express - फोटो : अमर उजाला
शिवराजपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 287 (यदि कोई व्यक्ति अग्नि या ज्वलनशील पदार्थ के संबंध में उपेक्षापूर्ण आचरण करता है, जिससे किसी व्यक्ति की मृत्यु या गंभीर चोटें आती हैं, या आने की संभावना होना), 125 (व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना), विस्फोटक अधिनियम की धारा 4 व 9बी, रेलवे एक्ट की धारा 150, 151 और 152 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

 
विज्ञापन

7 of 12
Kanpur kalindi express - फोटो : अमर उजाला
हिस्ट्रीशीटर समेत 14 लोगों से की जा रही पूछताछ
पुलिस ने आसपास के गांवों में छापेमारी कर दो हिस्ट्रीशीटर समेत 14 संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पेट्रोल पंप व टोल प्लाजा के कर्मियों से भी जानकारी ली गई।

 

8 of 12
Kanpur kalindi express - फोटो : अमर उजाला
एटीएस आईजी आए
एटीएस के आईजी नीलाब्जा चौधरी, डीआईअी एटीएस मनोज सोनकर व अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। सोमवार को दिनभर अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान फॉरेंसिक टीम ने दोबारा पूरे क्राइम सीन को दोबारा से जांचा। 

 

9 of 12
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज की जिस स्वीट हाउस का झोला मिला, वहां का डीवीआर कब्जे में लिया
रेल पटरी के किनारे लगे पिलर संख्या 3718 के पास पुलिस को सुतली लगी ज्वलनशील पदार्थ की बोतल, सुपर टेडी ब्रांड की माचिस की डिब्बी, कन्नौज के सियाराम स्वीट हाउस का झोला मिला था। सोमवार को जांच में लगी पुलिस टीम कन्नौज के स्वीट हाउस पहुंची और दुकानदार से उस झोले  के बारे में पूछताछ की। इसके बाद उक्त खरीदार की तलाश के लिए दुकान से डीवीआर ले आई है। 


 

10 of 12
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में ट्रैक पर भरा सिलिंडर रख कालिंदी एक्सप्रेस को पटरी से उतारने की साजिश
उत्तर प्रदेश के अनवरगंज-कासगंज रूट पर कानपुर से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस (14117) रविवार रात पलटने से बच गई। ट्रैक पर भरा सिलिंडर रख ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश रची गई थी। बर्राजपुर और बिल्हौर के बीच 100 किमी की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन जब सिलिंडर से टकराई तो तेज आवाज हुई। इसके बाद लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। रेलवे और आरपीएफ अधिकारियों को घटनास्थल से सिलिंडर के अलावा कांच की बत्ती लगी बोतल, माचिस और एक संदिग्ध झोला मिला। 

 

11 of 12
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज के आरपीएफ इंस्पेक्टर ओपी मीणा ने ड्रैगन और सर्च लाइट की मदद से रेलवे ट्रैक और आसपास झाड़ियों की जांच की। आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट एमएस खान ने बताया कि मौके से भरा हुआ एलपीजी सिलिंडर, माचिस, बोतल और अन्य संवेदनशील वस्तुएं बरामद हुई हैं। 

 
विज्ञापन

12 of 12
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
साबरमती एक्सप्रेस हादसे की जांच जारी
कानपुर के पनकी में वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस 17 अगस्त को बोल्डर से टकरा गई थी, जिससे ट्रेन के सभी डिब्बे पटरी से उतर गए थे। ट्रैक के पास से लोहे का एंगल मिला था। हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। इस मामले की जांच अभी चल रही है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें