फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक बिठूर महोत्सव: सड़कों पर लहराईं पुरानी कारें... लोग टकटकी लगाए रहे, देखें तस्वीरें

Sun, 11 Feb 2024 09:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
विंटेज कार रैली - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बिठूर महोत्सव के अवसर पर विंटेज कार रैली में रॉल्स रॉयस की सिल्वर घोस्ट, आस्टिन सेवन-1930, फोर्ड मॉडल ए पिकअप, लेमोजिन जैसी पुराने जमाने की चमचमाती कारें रविवार को जब गंगा किनारे सड़कों पर दौड़ीं तो लोग टकटकी लगाए देखते रहे। इसका शुभारंभ जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बोट क्लब से झंडी दिखाकर किया। उन्होंने भी पुरानी कार की सवारी की।

रैली एनआरआई सिटी, जेएमडी पब्लिक स्कूल, इस्कॉन मंदिर रोड, सिंहपुर चौराहा होते हुए बिठूर महोत्सव स्थल नानाराव पार्क पर समाप्त हुई। विंटेज कार रैली में विवेक निगम, टीएस जोहार, ज्योति बाबा, यासिर इब्राहिम, भारत सेठ, राकेश गुप्ता, सत्यजीत, रामेंद्र माथुर, डॉ. देवेंद्र द्विवेदी, डॉ. एएम जैन, हनी गुप्ता, विकास गौर, अभिजीत, जयेश, विंटेज एवं क्लासिक कार क्लब कानपुर के सदस्यों ने अपनी-अपनी कार एवं स्कूटर के साथ प्रतिभा किया।
विज्ञापन

2 of 5
विंटेज कार रैली - फोटो : अमर उजाला
रैली की समाप्ति पर एडीएम न्यायिक सूरज यादव एवं तहसीलदार सदर रितेश सिंह ने नानाराव पार्क बिठूर में प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीडीओ सुधीर कुमार, टीएसआई मुनेंद्र, विनायकश्री एनआरआई सिटी के निदेशक एसके पालीवाल, वाइस प्रेसीडेंट शैलेश शाह, विवेक निगम आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन

3 of 5
उज्ज्वल व विवेक को मिला पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला
रामायणकाल के क्विज में उज्ज्वल व विवेक को प्रथम पुरस्कार
बिठूर महोत्सव में क्विज में भारतीय इतिहास और रामायणकाल से संबधित प्रश्नों के जवाब देकर वाराणसी के सनबीम भगवानपुर स्कूल के उज्ज्वल व विवेक ने प्रथम पुरस्कार के रूप में 60 हजार का पुरस्कार पाया। ओपन क्विज ग्रुप में दिल्ली के गोकुल व काल्विक ने प्रथम स्थान हासिल कर एक लाख का पुरस्कार जीता।

4 of 5
पीतल की थाली देखते लोग - फोटो : अमर उजाला
चर्चा में रही चार लाख की पीतल की थाली
बिठूर महोत्सव में लगे क्राफ्ट बाजार में मुरादाबाद के व्यापारी इकराम हुसैन की पीतल की थाली चर्चा में रही। इसकी कीमत चार लाख रुपये बताई जा रही है। इस थाली में हाथों से नक्काशी की गई है। इकराम ने बताया इसकी नक्काशी विशेष है। इसी तरह पीतल की सुराही पर राम दरबार की झांकी को उकेरा गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिठूर महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
नृत्य नाटिका से बताई गंगा अवतरण की कहानी
नृत्यांजली ग्रुप के दिल्ली और लखनऊ के कलाकारों ने गंगा अवतरण पर आधारित कथक नृत्य नाटिका का मंचन किया। इसमें धरती पर मां गंगा के अवतरण की पूरी कहानी गीतों और नृत्य के माध्यम से दिखाई गई। गंगा आओ धरा पर करने कल्याण, गंगा तू अविरल निर्मल है, गंगे नमामि नमामि जैसे गीतों से आवाहन कर मां गंगा को धरती अवतरित करने की कहानी बताई। अंजुल प्रजापति ने भगवान शिव की भूमिका, सपना सिंह ने गंगा की भूमिका, आनंद शर्मा ने भागीरथी की भूमिका, आशुतोष ने ब्रह्मा जी की भूमिका पर नृत्य का मंचन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें