फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता हत्याकांड में बड़ा खुलासा: 'अफेयर और पैसा नहीं...' ये थी हत्या की वजह; जिम ट्रेनर ने खुद सुनाई पूरी कहानी

Mon, 28 Oct 2024 11:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर में शेयर कारोबारी की पत्नी एकता गुप्ता (32) की हत्याकर शव को जिलाधिकारी आवास परिसर में छिपाने वाले आरोपी जिम ट्रेनर विमल ने पुलिसिया पूछताछ में कबूला है। आइए जानते हैं कि विमल ने पुलिस के सवालों के क्या-क्या जवाब दिए।
विज्ञापन
1 of 9
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के शेयर कारोबारी की पत्नी एकता गुप्ता (32) की हत्या कर शव को जिलाधिकारी आवास परिसर में छिपाने वाले आरोपी जिम ट्रेनर विमल ने पुलिसिया पूछताछ में हत्या की बात कबूली है। कहा कि उसने हत्या एकता से पीछा छुड़ाने के लिए की थी। 

चैटिंग और कॉल पर बात होने के बाद नवंबर 2023 से नजदीकियां बढ़ीं। दोनों लोग अक्सर कार में ही मिलते थे। कोई उन्हें देख न सके इसलिए शीशों में काली फिल्म लगवा दी थी। एकता उसे इस हद तक पसंद करने लगी कि जब वह किसी और महिला को जिम ट्रेनिंग देते देख लेती तो आग-बबूला होकर लड़ने लगती। 
 
विज्ञापन

2 of 9
आरोपी जिम ट्रेनर विमल - फोटो : अमर उजाला
खुद शादीशुदा थी,लेकिन उसे शादी करने से रोकती थी। कहती थी कि मेरे अलावा कहीं और शादी की तो अच्छा नहीं होगा। खुद भी उसके संग शादी करने को तैयार नहीं थी। रोज-रोज के झगड़े और धमकी से तंग आकर पीछा छुड़ाने के लिए हत्या के अलावा और कोई रास्ता नहीं था।

आवेश में नहीं सोची समझी साजिश में मारा था गले पर पंच
पूछताछ में आरोपी के मुताबिक, नजदीकियां बढ़ने के बाद वे लोग अक्सर कार में ही मिलते थे। एकता कई दिन से जिम नहीं आ रही थी। करीब 15 दिन बाद 24 जून सुबह छह बजे वह जिम आई थी। उस समय वह अकेला था, एकता को जिम कराना शुरू किया तभी दो अन्य महिला सदस्य आ गईं।
विज्ञापन

3 of 9
एकता गुप्ता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद एकता को नींद की गोली मिला प्रोटीन शेक बनाकर दिया जिसे पीने के बाद उसका सिर चकराने लगा तो उसे गाड़ी में जाकर बैठने को कह दिया। थोड़ी देर में वह आकर गाड़ी में बैठा और उसकी हालत का फायदा उठाकर उसके गले पर जोरदार पंच मारा। इससे वह बेसुध हो गई तो पहले से साथ लाई रस्सी से गला घोंट दिया। बचने की गुंजाइश न रहे इसलिए गला कस दिया।

आइए जानते हैं पुलिस ने उसे हिरासत में लेने के बाद क्या-क्या सवाल पूछे और आरोपी ने अपनी कारस्तानी किन शब्दों में बयां की। माना जा रहा है कि उसने ग्रीन पार्क की पार्किंग में ही विवाद के दौरान एकता की हत्या की और फिर उसका शव ऑफिसर्स क्लब में ठिकाने लगा दिया।

4 of 9
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के सवालों पर आरोपी विमल सोनी ने कुछ इस तरह दिए जवाब
पुलिस का सवालः उस महिला के साथ तुमने क्या किया?
जिम ट्रेनर का जवाबः मार डाला...।
पुलिस का सवालः क्यों... ऐसा क्या हुआ जो मार डाला?
जिम ट्रेनर का जवाबः चैटिंग और कॉल पर बात होने के बाद नवंबर 2023 से नजदीकियां बढ़ीं। एकता उसे इस हद तक पसंद करती थी कि किसी और महिला को जिम ट्रेनिंग देने पर आग-बबूला होकर लड़ने लगती। खुद शादीशुदा थी, लेकिन मुझे शादी करने से रोकती, कहती कहीं और शादी की तो अच्छा नहीं होगा। खुद भी मेरे संग शादी करने को तैयार नहीं थी। रोज-रोज के झगड़े और धमकी से तंग आ गया था। पीछा छुड़ाने के लिए हत्या के अलावा और कोई रास्ता नहीं था।
विज्ञापन

5 of 9
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का सवालः कब और कैसे मारा?
जिम ट्रेनर का जवाबः एकता कई दिन से जिम नहीं आ रही थी। करीब 20 दिन बाद 24 जून को सुबह जिम पहुंची। उसने बात करने की सोची लेकिन तभी दो अन्य महिला सदस्य आ गईं। थोड़ी देर बाद उसे प्लान के तहत नींद की गोली मिला प्रोटीन शेक बनाकर दिया। पीने के बाद उसका सिर चकराया तो उसे गाड़ी में जाकर बैठने को कह दिया। थोड़ी देर बाद मैं भी आकर गाड़ी में बैठा और उसकी हालत का फायदा उठाकर उसके गले पर जोरदार पंच मारा। वह बेसुध हुई तो पहले से साथ लाई रस्सी से गला घोंटा, बचने की गुंजाइश न रहे इसलिए दुपट्टे से गला कस दिया।
विज्ञापन

6 of 9
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
दृश्यम न देखी, न उसकी कहानी सुनी...
पुलिस का सवालः क्या दृश्यम या कोई और फिल्म देखकर हत्या की साजिश रची?
जिम ट्रेनर का जवाबः आरोपी बोला, कारोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी एकता की हत्या की कहानी फिल्म दृश्यम से मिलती-जुलती जरूर है, लेकिन मैंने इस फिल्म को देखकर वारदात को अंजाम नहीं दिया है। मैंने तो इस फिल्म की कहानी भी नहीं सुनी है। यह अलग बात है कि हत्या का तरीका उससे मिलता जुलता है।

डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह ने भी कहा है कि आरोपी ने फिल्म दृश्यम न तो देखी और न ही इस फिल्म की कहानी से प्रेरित होकर घटना की। 
 
विज्ञापन

7 of 9
kanpur murder - फोटो : amar ujala
टुकड़ों में तब्दील हो चुका था कंकाल, कुछ हड्डियां भी कम मिलीं
एकता गुप्ता के शव का पोस्टमार्टम डॉ. आलोक मिश्रा, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. मनीषा शुक्ला के पैनल ने किया। सूत्रों की मानें तो चार महीने से ज्यादा समय पहले एकता की हत्या कर शव दफनाया गया था। इसलिए कंकाल टुकड़ों में हो गया था। जोड़ से हड्डियां खुल गई थीं। वहीं, मौके से 206 की जगह एकता के शरीर की कम हड्डियां मिली हैं। डेढ़ से दो घंटे तक वीडियोग्राफी में हुए पोस्टमार्टम में हत्या की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम एकता का भैरोघाट में अंतिम संस्कार करा दिया गया।

8 of 9
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला
24 जून को लापता हुई थी कारोबारी की पत्नी
सिविल लाइंस के गोपाल विहार बिन्नी विला सोसायटी में कारोबारी राहुल गुप्ता परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी एकता गुप्ता (32) इसी साल 24 जून को रोज की तरह ग्रीनपार्क स्टेडियम में जिम करने गई थी। इसके बाद से लौटकर नहीं आई। 

कारोबारी ने कोतवाली थाने में रायपुरवा के शक्कर मिल खलवा निवासी जिम ट्रेनर विमल सोनी के खिलाफ पत्नी को बहला-फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि जिम ट्रेनर ने पत्नी को प्रोटीन शेक के साथ नशीला पदार्थ दिया। इसके बाद उसे कार से लेकर चला गया था।
विज्ञापन

9 of 9
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला
महिला को अगवा करने के आरोपी जिम ट्रेनर को शनिवार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके बाद उसने यह बात स्वीकार की। इस पर पुलिस अधिकारी फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव की तलाश के लिए खोदाई शुरू कराई। शनिवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे महिला का कंकाल भी बरामद कर लिया गया। पति ने लोअर और बालों से की शिनाख्त भी कर ली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें