कानपुर के गोविंद पाल हत्याकांड में घायल दोस्त शिवम ने बड़ा खुलासा किया है। दबंगों ने नाक के पास उंगली लगाकर देखा जिंदा हूं कि मर गया। आरोपियों में से एक ने कहा कि इन सबको उठाकर नहर में फेंक दो।
कानपुर के गोविंद पाल हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। हैलट में भर्ती गोविंद पाल के दोस्त शिवम ने पुलिस को चौंकाने वाली बातें बताई हैं। शिवम ने पुलिस को बताया कि कार से टक्कर मारने के बाद फौजी मनोज यादव और उसके साथियों ने लाठी डंडों से पीटा। सिर में चोट लगने से दीपक बेहोश हो गया और गोविंद की मौके पर मौत हो गई। शिवम ने बताया कि मुझे भी बेहोशी आ रही थी। इतने में एक पीली टीशर्ट पहने युवक ने मेरी नाक पर उंगली लगाकर देखा कि मैं जिंदा हूं कि नहीं।
विज्ञापन
2 of 7
गोविंद पाल का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दूसरे ने मेरी छाती में धक्का देना शुरू किया। डर के कारण मैंने कोई हरकत नहीं की। तब वो मुझे मरा समझ वह भाग निकले। बीते एक मार्च को प्रधान के भतीजे गोविंद पाल की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले की जांच कर रही पुलिस ने घायल शिवम और दीपक के बयान लिए। दोनों ने बताया कि गोविंद के दोस्त आदि का विवाद निपटाने के लिए फौजी मनोज यादव के गांव पहुंचे थे।
विज्ञापन
3 of 7
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मनोज ने अपने साथियों के साथ मिलकर आदि और उसके लोगों पर हमला कर फायरिंग की। इस दौरान दीपक, गोविंद और शिवम एक ही स्कूटी पर भागे। मनोज यादव ने अपने साथियों के साथ कार से उनका पीछा किया और स्कूटी में टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी उतरे और लाठी-डंडों, लात-घूंसों से तीनों पर हमला कर दिया जिसमें गोविंद की मौके पर मौत हो गई थी।
4 of 7
हादसे के बाद टूटी स्कूटी
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार देर शाम डॉक्टरों ने शिवम की टूटी हुई टांग का ऑपरेशन किया। शिवम के मुताबिक, आरोपियों में से एक ने कहा कि इन सबको उठाकर नहर में फेंक दो। इसपर दूसरे आरोपी ने कहा था कि हम सब फंस जाएंगे। तब सभी आरोपी वहां पर सबको मरा समझ कर मौके से भाग निकले थे।
विज्ञापन
5 of 7
थाने के बाहर भीड़
- फोटो : अमर उजाला
एडीसीपी पश्चिम बृजेंद्र द्विवेदी ने कहा कि घायलों के बयान दर्ज किए गए हैं। बयानों में विरोधाभास है। हालांकि उनके बयानों की समीक्षा की जा रही है। इसके साथ ही फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
6 of 7
हादसे के बाद टूटी स्कूटी
- फोटो : अमर उजाला
गोविंद के दोस्त को भी बनाया गया आरोपी
एडीसीपी पश्चिम ने बताया कि मृतक की मां गीता पाल ने हत्यारोपी मनोज यादव, नितेश, नितिन, अनिल, रवि यादव, मुन्नालाल, दीपक, इंदल, रज्जन, प्रमोद के साथ गोविंद के दोस्त आदि उर्फ बृजेन्द्र सिंह को भी आरोपी बनाया है। उसपर गोविंद को बुलाने का आरोप है। उसके बुलावे पर ही गोविंद अपने दोस्तों के साथ विवाद सुलझाने के लिए गया हुआ था। उससे भी पूछताछ की जा रही है।
ये था पूरा मामला: कार से टक्कर मारी, फिर पीट-पीटकर कर दी प्रधान के भतीजे की हत्या
शिवराजपुर में शनिवार देर रात नशेबाजी में दोस्त से विवाद की सूचना पर दो अन्य दोस्तों संग पहुंचे प्रधान के भतीजे की स्कूटी में कार सवार युवकों ने टक्कर मार दी। फिर लाठी डंडों से इतनी पिटाई की कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रविवार सुबह युवक का शव बुद्धपुर गांव के पास नहर पटरी के किनारे पड़ा मिला था।