फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: उगह हे सूरज देव भेल भिनसरवा, अरघ के रे बेरवा..., उगते सूर्य को अर्घ्य देकर किया व्रत का पारण

Tue, 28 Oct 2025 09:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर स्थित घाटों, नहर और कृत्रिम तालाबों के किनारे भोर पहर से श्रद्धालु उमड़े।उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया।
विज्ञापन
1 of 7
छठ पर्व 2025 - फोटो : अमर उजाला
छठ पूजा के चौथे दिन मंगलवार को शहर स्थित घाटों, नहर और कृत्रिम तालाबों के किनारे भोर पहर से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु डाला में फल, ठेकुआ आदि पूजन सामग्री लेकर पहुंचे। उगह हे सूरज देव भेल भिनसरवा, अरघ के रे बेरवा...जैसे गीतों से माहौल भक्तिमय बना था। सबको सूर्य देव के आगमन का इंतजार था।

जैसे ही भगवान भास्कर की पहली किरण दिखी पूरा माहौल उत्साह और उमंग से भर गया। महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन किया और परिवार की खुशहाली की कामना की। इसके साथ 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया।
विज्ञापन

2 of 7
छठ पर्व 2025 - फोटो : अमर उजाला
शहर के पनकी, अर्मापुर, सीटीआई, दबौली, साकेतनगर, रतनलालनगर, नमक फैक्टरी, बर्रा, नौरैयाखेड़ा, शास्त्रीनगर, कमलानगर, लाजपतनगर और शिवाजीनगर सहित विभिन्न स्थानों पर छठ पूजा के लिए श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 7
छठ पर्व 2025 - फोटो : अमर उजाला
काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने रात से ही घाटों पर डेरा डाल लिया था। घी के दीपकों और लोकगीतों की धुन से घाटों का वातावरण दिव्य हो उठा। पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने ठेकुआ और फलों से व्रत का पारण किया।

4 of 7
छठ पर्व 2025 - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने एक-दूसरे की मांग में सिंदूर लगाकर परंपरा निभाई। विशेष रूप से पनकी और अर्मापुर नहर के किनारे यह दृश्य बेहद भावुक और मनोहर रहा। इस बार छठ पर्व में युवाओं की भागीदारी भी काफी रही।
विज्ञापन

5 of 7
छठ पर्व 2025 - फोटो : अमर उजाला
पारंपरिक परिधानों में सजे युवक-युवतियां परिजनों के साथ घाटों पर पहुंचे और पूजा-अर्चना के साथ सेल्फी लेकर आस्था के पलों को कैमरे में कैद किया।

 
विज्ञापन

6 of 7
छठ पर्व 2025 - फोटो : अमर उजाला
बांटा दूध, चाय और ठेकुआ
केंद्रीय छठ पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष गहमरी ने भक्तों के बीच गाय का दूध, चाय और ठेकुआ का वितरण कराया। उन्होंने व्रती महिलाओं को चुनरी भेंट की। इस दौरान डॉ. आनंद झा, बिल्लू ठाकुर, छोटे लाल, रवि, अजय कटियार, घनश्याम, करन, अरविंद सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठ पूजा के अंतिम दिन अटल घाट पर पूर्वांचल संगठन की ओर से चाय और बिस्कुट का वितरण किया गया। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष आलोक पांडे, नागेश, राहुल सिंह, श्याम सुंदर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें