फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दामाद ने की थी तीमारदार की हत्या, साले का भी करना चाहता था कत्ल; ससुर के 'कातिल' का चौंकाने वाला कबूलनामा

Tue, 21 Oct 2025 11:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर के मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल में हुई तीमारदार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्याकांड को अंजाम तीमारदार के दामाद ने दिया था। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
1 of 7
राजकुमार सिंह राजावत की फाइल फोटो और सीसीटीवी में कैद आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर के मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल में पत्नी का इलाज कराने आए औरैया के दिव्यांग किसान राजकुमार सिंह राजावत की हत्या उन्हीं के दामाद ने संपत्ति के विवाद में की थी। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में जो दो लोग नजर आए उनकी पहचान मृतक के दामाद और उसके साथी के रूप में हुई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में दामाद ने ससुर के बाद अब उनके बेटे की हत्या की साजिश रचने की भी बात कबूली है। रविवार की सुबह जेके कैंसर अस्पताल परिसर में राजकुमार का शव मिला था। मंगलवार को पुलिस हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।
 
विज्ञापन

2 of 7
राजकुमार सिंह राजावत की बेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किसान राजकुमार सिंह राजावत दो माह से मुरारी लाल चेस्ट हॉस्पिटल में पत्नी अनीता देवी का इलाज करा रहे थे। परिवार में बेटी नम्रता और बेटा विशाल हैं। बेटी नम्रता की औरैया के बिधूना में ससुराल है। अनीता देवी का इलाज चेस्ट अस्पताल में आठ अगस्त से चल रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 7
अस्पताल में भर्ती राजकुमार सिंह राजावत की पत्नी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह यहीं भर्ती हैं। शुक्रवार रात राजकुमार पत्नी से खाना खाने की बात कह कर निकले थे और तबसे लापता थे। रविवार सुबह उनका शव मिला। पुलिस ने राजकुमार सिंह के दामाद मोहित तोमर और उसके साथी को गिरफ्तार किया। 

4 of 7
राजकुमार सिंह राजावत की फाइल फोटो और उसकी बेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसीपी स्वरूपनगर सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि दामाद ने संपत्ति हथियाने के चक्कर में ससुर की हत्या की है। दामाद व उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है।
 
विज्ञापन

5 of 7
kanpur murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या ही था मकसद, शरीर पर 18 से ज्यादा घाव
औरैया के बहादुरपुर निवासी तीमारदार राजकुमार सिंह राजावत को मारने के तरीके को देखते हुए पुलिस ने माना है कि आरोपियों का मकसद उनकी हत्या ही था। हत्यारे ने उनके शरीर पर कुल 18 घाव किए। इनमें से 10 से 12 घाव चाकू से किए गए। शेष घाव मारपीट के दौरान हुए। इसकी पुष्टि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। पुलिस कयास लगा रही है कि दाहिने हाथ से दिव्यांग होने के कारण वह हत्यारोपियों से भिड़ने में नाकाम रहे होंगे। जेके कैंसर अस्पताल परिसर में घटनास्थल पर मिली एक लीड केबल से गला कसने की आशंका है। वीडियोग्राफी और डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। रक्तस्राव से मौत की पुष्टि हुई है। 

 
विज्ञापन

6 of 7
सीसीटीवी में कैद राजकुमार सिंह राजावत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जेके कैंसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
राजकुमार के चचेरे भाई तेजेंद्र प्रताप ने बताया कि जेके कैंसर शहर का इतना बड़ा अस्पताल है लेकिन यहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। घटनास्थल के आसपास कैमरे को ढूंढने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने क्राइम ब्रांच टीम के साथ अस्पताल के भीतर जाकर कैमरे के फुटेज चेक किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राजकुमार सिंह राजावत की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया कि किसी भी हॉस्पिटल में हत्या करना या हत्या कर शव फेंकना दोनों में पकड़े जाने का भय होता है क्योंकि 24 घंटे आवाजाही होती है। ऐसे में जेके कैंसर संस्थान के अंदर हत्या होना यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल उठाता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें