फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Dubey Encounter: झांसी आने पर क्यों बदली गई दुर्दांत विकास दुबे की गाड़ी, घटनाक्रम ने पुलिस पर खड़े किए सवाल

Fri, 10 Jul 2020 12:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला कुख्यात बदमाश विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया है। उसे कल मध्यप्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद यूपी एसटीएफ उसे कानपुर ला रही थी। कानपुर जिले से दो किलोमीटर दूर एसटीएफ की गाड़ी पलट गई। जिसके बाद विकास दुबे ने पुलिसकर्मियों के हथियार छीनकर भागने की कोशिश की।
 
विज्ञापन

2 of 5
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
विकास दुबे का मौत से पहले का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में विकास को टोल प्लाजा पर देखा गया था। यूपी एसटीएफ की टीम जिस कार में विकास दुबे को मध्यप्रदेश से उत्तर प्रदेश ला रही थी उसे आखिरी बार कानपुर से पहले बड़ा टोल प्लाजा से गुजरते हुए देखा गया था।

विज्ञापन

3 of 5
Vikas Dubey encounter - फोटो : ANI
बताया जा रहा है कि विकास दुबे को उज्जैन से जिस गाड़ी में लाया जा रहा था, झांसी के करीब आकर उसे दूसरी गाड़ी में शिफ्ट किया गया। हालांकि इसका कारण नहीं पता चल सका है कि ऐसा क्यों किया गया। विकास दुबे को उज्जैन से लाते समय कानपुर देहात के बारा टोल प्लाजा पर पूरा ट्रैफिक रोक दिया गया। इसमें मीडिया की गाड़ियां भी थीं।

 

4 of 5
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
जब मीडियाकर्मियों ने पूछा कि ऐसा क्यों किया जा रहा है तो पुलिस ने जवाब नहीं दिया, सिर्फ मीडिया को वहीं रोक दिया। यहां से 30 से 32 किमी दूर कानपुर के सचेंडी थाना इलाके में किसान नगर नहर के पास गाड़ी पलटने के बाद मुठभेड़ हुई, जिसमें विकास मारा गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
यह पूरी घटना पुलिस पर कई सवाल खड़े कर रही है। सवाल है कि आखिर पुलिस ने मीडिया को बीच में क्यों रोका था। उज्जैन से जिस गाड़ी में विकास दुबे को लाया जा रहा था उसे झांसी के आसपास दूसरी गाड़ी में क्यों बिठाया गया। उसके कुछ देर बाद ही पुलिस की वो गाड़ी हादसे का शिकार कैसे हो गई जिसमें विकास दुबे था और फिर उसका एनकाउंटर भी हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें