कानपुर एनकाउंटर में शहीद आठ पुलिस कर्मियों की मौत के जिम्मेदार कुख्यात विकास दुबे को यूपी एसटीएफ ने उज्जैन से कानपुर लाते समय एनकाउंटर में मार गिराया। विकास दुबे का पोस्टमार्टम हैलट में डॉक्टरों के एक पैनल ने करना शुरू कर दिया है। इसकी वीडियो ग्राफी भी की जा रही है।
विज्ञापन
2 of 6
विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे
- फोटो : amar ujala
विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद पुलिस की एक टीम पत्नी रिचा और बेटे को लखनऊ से कानपुर लेकर आ रही है। विकास की पत्नी रिचा को बेटे के साथ गुरुवार रात को लखनऊ में ही गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद से पुलिस रिचा और उसके बेटे से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
3 of 6
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
विकास दुबे का एनकाउंटर सचेंडी थाना क्षेत्र में किसान नगर नहर के पास हुआ है। एनकाउंटर में विकास दुबे को चार गोली लगी हैं वहीं दो इंस्पेक्टर और दो पुलिस कर्मी घायल हुए है। यह एनकाउंटर शुक्रवार सुबह विकास को उज्जैन से लाते समय 6.30 से 6.45 के बीच हुआ है। सूत्रों की मानें तो गाड़ी में ड्राइवर के अलावा तीन एसटीएफ के जवान थे।
4 of 6
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
घटना के वक्त कानपुर के सचेंडी इलाके में बारिश हो रही थी। इसी दौरान एसटीएफ की एक गाड़ी पलट गई। विकास पिछली सीट पर बीच में बैठा था। गाड़ी में उसके दोनों तरफ एसटीएफ के जवान थे। गाड़ी पलटी तो विकास ने भागने की कोशिश की। एक पुलिसकर्मी की 9 एमएम की पिस्टल लेकर भागा। पलटकर गोली चलाई। एसटीएफ की जवाबी फायरिंग में विकास को चार गोलियां लगी है।
विज्ञापन
5 of 6
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
गाड़ी में उसके दोनों तरफ एसटीएफ के जवान थे। गाड़ी पलटी तो विकास ने भागने की कोशिश की। एक पुलिसकर्मी की 9 एमएम की पिस्टल लेकर भागा। पलटकर गोली चलाई। एसटीएफ की जवाबी फायरिंग में विकास को चार गोलियां लगी है। एनकाउंटर में एसटीएफ के छह जवान भी इस घटना में घायल हुए हैं। जिसमें दो इंस्पेक्टर और दो पुलिसकर्मी शामिल हैं। बताया जाता है कि विकास दुबे हैलट हॉस्पिटल पहुंचने तक जिंदा था।
हालांकि, उसकी हालत बेहद गंभीर थी। अस्पताल पहुंचने के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त विकास वही नीली धारी वाली फुल टी-शर्ट और लोअर पहने था, जो उसने गुरुवार को उज्जैन में गिरफ्तारी के वक्त पहने नजर आया था। विकास को एनकाउंटर के बाद सीधे एक गाड़ी से हैलट अस्पताल ले जाया गया। यह गाड़ी एसटीएफ के काफिले में शामिल थी। हॉस्पिटल पहुंचने के 20 से 22 मिनट बाद ही विकास की मौत हो गई। हालांकि, इसकी पुष्टि काफी देर बाद की गई।