फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Encounter: कौन है जय बाजपेयी, जिसे एसटीएफ पूछताछ के लिए ले गई लखनऊ, विकास दुबे से क्या है संबंध

Wed, 08 Jul 2020 05:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
विकास का खजांची जय बाजपेयी - फोटो : amar ujala
दुर्दांत विकास दुबे ने आठ पुलिस कर्मियों को बर्बर तरीकों से मारा। सीओ देवेंद्र मिश्रा को सबसे खौफनाक मौत दी। जिसके बाद से पुलिस उसे ढूंढ रही है लेकिन विकास दुबे पुलिस के हाथ नहीं आ रहा है। एसटीएफ विकास के करीबियों को उठाकर पूछताछ कर रही है। एसटीएफ के हाथ एक शख्स लगा है जो विकास का बेहद करीबी है और विकास को चलने के लिए लग्जरी गाड़िया उपलब्ध करवाता था।


 
विज्ञापन

2 of 5
विकास दुबे के साथ जय - फोटो : amar ujala
विजय नगर में रविवार को मिलीं तीन लावारिस लग्जरी कारों से दहशतर्ग विकास दुबे और उसके गुर्गों को जिला पार कराने की आशंका है। कार मालिक जय बाजपेई विकास दुबे का बेहद करीबी है। 24 घंटे पूछताछ करने के बाद एसटीएफ उसे लेकर लखनऊ चली गई है।

 
विज्ञापन

3 of 5
पूर्व एसएसपी कानपुर अनंत देव के साथ विकास का साथी जय - फोटो : amar ujala
एनकाउंटर में शामिल होने और बदमाशों के फरार होने में मदद करने का सुबूत मिलने पर कार मालिक पर कार्रवाई तय है। विजय नगर चौराहे के पास शनिवार रात बगैर नंबर प्लेट की एक ऑडी, एक वेरना और एक फॅार्च्यूनर कार खड़ी करके कुछ लोग फरार हो गए थे।

 

4 of 5
विकास दुबे (काले कोट में) के साथ जय (पिंक सूट में) - फोटो : amar ujala
रविवार तड़के इलाकाई लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके से एक युवक को पकड़ा था। पता चला कि ब्रह्मनगर निवासी कारोबारी जय बाजपेई की कारें हैं। पुलिस ने जय बाजपेई से पूछताछ शुरू कर दी थी। उसके बाद एसटीएफ की टीम ने उसको हिरासत में लेकर जानकारी जुटानी शुरू कीं। सोमवार को टीम उसको लेकर लखनऊ रवाना हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विकास के साथ डांस करता जय - फोटो : amar ujala
सीडीआर में मिली लोकेशन, बढ़ा शक
जय बाजपेई विकास दुबे का बेहद करीबी है। प्रॉपर्टी के अलावा बीसी का भी काम करता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक विकास कई मामले में जय का इस्तेमाल करता रहा है। पुलिस ने जय और उसके कई करीबियों की सीडीआर निकाली जिससे कई अहम साक्ष्य पुलिस को मिले हैं। पुलिस और एसटीएफ का शक गहराता जा रहा है क्योंकि इस तरह से कारें क्यों खड़ी की गईं, इसका जवाब जय बाजपेई नहीं दे पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें