फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर एनकाउंटर: विकास दुबे के खजांची जय के पास है अकूत संपत्ति, जांच करने वाले अधिकारी भी हैरान

Sun, 19 Jul 2020 08:04 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
विकास का खजांची जय बाजपेयी - फोटो : amar ujala
विकास दुबे को मदद पहुंचाने के आरोप में एसटीएफ के हत्थे चढ़े शहर के नए नवेले अरबपति जय बाजपेई की संपत्तियों की जांच आयकर विभाग की बेनामी विंग ने शुरू कर दी है। बेनामी विंग इनकी घोषित और अघोषित संपत्तियों की पड़ताल करेगी।


 
विज्ञापन

2 of 5
विकास दुबे का साथी जय बाजपेयी - फोटो : amar ujala
अफसरों ने इसका ब्यौरा जुटाना शुरू कर दिया है। फिलहाल आर्यनगर, पनकी और स्वरूप नगर में स्थित सात संपत्तियों पर जांच केंद्रित की गई है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि पुलिस की अब तक की जांच में जय बाजपेई की अकूत संपत्तियों का जिक्र सामने आया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
अन्नू अवस्थी, जय बाजपेयी, पूर्व विधायक सतीश निगम के साथ विकास दुबे - फोटो : amar ujala
एक-एक संपत्ति की प्रमाणिक तरीके से जांच की जाएगी कि इन्हें खरीदने के लिए धन कहां से आया। यह भी देखा जाएगा कि ये संपत्तियां वास्तव में जय बाजपेई की हैं या विकास दुबे की। जय और इनके पारिवारिक सदस्यों के पास देश और विदेश में तीन दर्जन संपत्तियों होने की जानकारी सामने आई है।

 

4 of 5
Kanpur Encounter Case - फोटो : amar ujala
फिलहाल ब्रह्मनगर में छह मकान, आर्यनगर में एक अपार्टमेंट में आठ फ्लैट और पनकी में एक डयूप्लेक्स कोठी की जांच की जा रही है। इसके बाद अन्य संपत्तियों की जांच होगी। यह भी पता चला है कि जय और विकास दुबे का पैसा शहर के अस्पताल, होटलों और अपार्टमेंटों में लगा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kanpur encounter - फोटो : amar ujala
बता दें ब्रह्म नगर का रहने वाला जय बाजपेयी करीब सात वर्ष पहले एक प्रिंटिंग प्रेस में महज कुछ हजार रुपये की नौकरी करता था। देखते-देखते वह अरबपति बन गया। बिकरू कांड के ठीक एक दिन बाद जय को काकादेव पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इसके बाद यूपी एसटीएफ उसे पूछताछ के लिए लखनऊ ले गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें