आठ पुलिस कर्मियों को दर्दनाक मौत देने वाले कुख्यात विकास दुबे कांड में खतरनाक खुलासा हुआ है। विकास ने पुलिस वालों को मौत देने की साजिश पहले ही रच डाली थी। उसने हर एक चीज प्लान कर रखी थी। कैसे करना है और कब करना है। यह खुलासा पुलिस की पूछताछ के बाद पकड़े गए विकास के करीबियों ने किया है।
विज्ञापन
2 of 6
kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे को अंदाजा था कि पुलिस वालों को दर्दनाक मौत देने के बाद वो बच नहीं सकता है। इसलिए उसने अपनी हर चाल को पहले से प्लान कर रखा था। फिर चाहे वो सीसीटीवी का सीसीटीवी डीवीआर गायब करना हो या फिर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से कैसे फरार होना है। सब उसकी साजिश का हिस्सा है।
विज्ञापन
3 of 6
kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
चौबेपुर के बिकरू गांव में सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों का हत्यारा विकास दुबे मुठभेड़ के बाद खेतों के रास्ते साइकिल से फरार हुआ। शिवली पहुंचकर अपने परिचित से बाइक ली और वहां से लखनऊ की ओर फरार हो गया। शिवली में ही उसने अपना मोबाइल बंद किया। उधर, उसकी पत्नी की आखिरी लोकेशन चंदौली में मिली है।
4 of 6
kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
इससे बेटे समेत तीनों के पूर्वांचल में होने या वहां से नेपाल भाग जाने की आशंका बढ़ गई है। यह पूरी जानकारी सर्विलांस, क्राइम ब्रांच और स्वॉट टीम ने जुटाई है। दो जुलाई को रात पौने एक बजे से करीब डेढ़ बजे तक मुठभेड़ चली। दो सवा दो बजे एसएसपी समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंचे थे। तब तक विकास और उसके गुर्गे फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
5 of 6
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
पहले ही घर से निकल गए थे पत्नी और लड़का
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ से पहले ही विकास दुबे ने लखनऊ में रहने वाली अपनी पत्नी ऋचा दुबे व बेटे को जानकारी दे दी थी। वे दोनों रात करीब दो बजे घर से निकल गए। सर्विलांस ने जब ऋचा की लोकेशन ट्रेस की तो पता चला कि उसने तीन जुलाई की सुबह चंदौली में अपना मोबाइल बंद किया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक बदमाश अपने-अपने साधन से अलग-अलग फरार हुए। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि विकास साइकिल से खेतों के रास्ते शिवली पहुंचा। यहां वह अपने एक करीबी के घर गया और उसकी बाइक ली। फिर मोबाइल बंद कर दिया। सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की टीम ने इतना तो ट्रेस किया कि वह लखनऊ की तरफ भागा है। लेकिन फोन बंद हो जाने के कारण आगे किधर गया और कहां गया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।