फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Encounter News: एक और नया खुलासा, विकास दुबे के कहने पर चौबेपुर एसओ ने इसलिए सीओ...

Wed, 08 Jul 2020 10:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
kanpur encounter news - फोटो : amar ujala
विकास दुबे के मामले में एक और नया खुलासा हुआ है। करीब छह महीने पहले खनन को लेकर एक विधायक और विकास दुबे के बीच भी विवाद हुआ था। दोनों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी भी दी थी। तभी से विधायक लगातार उसकी शिकायतें सीओ से कर रहे थे। सीओ उसके खिलाफ कार्रवाई में लगे थे। 

 
विज्ञापन

2 of 5
kanpur encounter investigation - फोटो : amar ujala
दूसरी तरफ विकास के कहने पर एसओ ने सीओ के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। विकास दुबे की इलाके में बालू और मिट्टी खनन में भी वसूली चलती है। लाखों रुपये हर महीने पहुंचता था। नहीं देने वाले को खनन नहीं करने देता था। 
 
विज्ञापन

3 of 5
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
इधर एक विधायक के संरक्षण में इस इलाके में खनन होता है। कई बार उनका नाम भी आ चुका है। सूत्रों के मुताबिक करीब छह महीने पहले खनन में वसूली को लेकर विकास दुबे और विधायक में विवाद हुआ था। 
 

4 of 5
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
विधायक की शिकायत पर सीओ ने विकास के खिलाफ जांच शुरू की थी। इसी के चलते विकास के करीबी कहे जाने वाले एसओ और सीओ के बीच ठन गई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
पहले दोनों करीबी थे
सूत्रों के मुताबिक विधायक और विकास पहले करीबी थे। दोनों की खूब जमती थी। जब खनन का विवाद हुआ तो दोनों में ठन गई। विकास दुबे अपनी बात पर अड़ा था। हालांकि ये नहीं पता चल सका है कि आखिर खनन में विवाद का कारण क्या था। सूत्रों के मुताबिक एक दूसरे के खनन के क्षेत्र में दखलनदाजी और वसूली विवाद का कारण था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें