फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Encounter: दुर्दांत विकास दुबे को पकड़ने के लिए पुलिस बेताब, अपना रही है हर एक उपाय

Mon, 06 Jul 2020 02:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिस कर्मियों की मौत के जिम्मेदार मुख्य आरोपी कुख्यात विकास दुबे को पकड़ने के लिए पुलिस बेताब है। दुर्दांत विकास को दबोचने के लिए पुलिस हर मुमकिन कोशिश कर रही है। फिर चाहे वो इनाम की रकम पचास हजार से बढ़ाकर ढाई लाख करना हो या यूपी के सभी टोल प्लाजा पर विकास की फोटो चस्पा करवाना।




 
विज्ञापन

2 of 5
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
आठ पुलिस वालों की नृशंस हत्या के आरोपी दुर्दांत अपराधी विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश की सीमाओं के साथ जिलों में भी पोस्टर चस्पा किये गए है। भारत नेपाल सीमा पर भी पुलिस चेक पोस्ट पर विकास की तस्वीरें चस्पा की गई हैं। विकास को पहचानने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए उसकी कई फोटो भी व्हाट्सएप किए गए हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
कानपुर और यूपी के सभी जनपदों में पुलिस राहगीरो को विकास के पोस्टर दिखा कर उसको जिंदा या मुर्दा पकड़वाने में मदद करने की अपील कर रही है। चौबेपुर मुठभेड़ कांड को पूरे 84 घंटे बीत चुके हैं। इस बीच पुलिस को विकास का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस अधिकारी दबी जुबान से यह भी बता रहे हैं कि यूपी की सीमाओं को सील करने से पहले ही वह यूपी छोड़ चुका था।


 

4 of 5
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
विकास को पकड़ने के लिए डीजीपी उत्तर प्रदेश पुलिस ने घटना के फौरन बाद सभी 75 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया था। सात हजार से अधिक पुलिस कर्मी विकास को ढूंढ रहे हैं। पुलिस की 100 स्पेशल टीमें विकास के हर उस ठिकाने पर दबिश दे रही हैं जहां विकास के जाने की आशंका है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
विकास के करीबियों को हिरासत में लेकर एसटीएफ पूछताछ भी कर रही है। कुलमिलाकर पुलिस विकास को किसी भी हाल में पकड़ना चाहती है लेकिन शातिर विकास अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। विकास की आखिरी लोकेशन औरैया जिले में ट्रेस की गई थी। जिसके बाद से उसके एमपी और राजस्थान भागने की भी आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें