फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Encounter: घायल सिपाही का मां ने बढ़ाया हौसला, कहा- 'फिर बदमाशों पर कहर बनकर टूटेगा मेरा बेटा'

Mon, 06 Jul 2020 02:03 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
1 of 5
सिपाही शिवमूरत व उनकी मां मेवाती देवी। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में चौबेपुर बिकरू गांव में कुख्यात अपराधी विकास दूबे से पुलिस मुठभेड़ में आठ पुलिस के जवान शहीद और कई पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। इन घायलों में एक जवान महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के बरवास गांव के रहने वाले शिवमूरत निषाद हैं। घायल सिपाही शिवमूरत निषाद का हाल चाल जानने के लिए परिजन समेत अन्य लोग कानपुर गए थे। जो शनिवार को वापस घर लौटे।
विज्ञापन

2 of 5
घायल शिवमूरत के घर के बाहर चर्चा करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि शुक्रवार की सुबह घटना की सूचना मिलते ही ये सभी लोग शिवमूरत का हाल जानने के लिए रवाना हो गए। वहां पहुंचते ही बेड पर लेटे हुए घायल सिपाही ने अपने पिता भजुराम से पूछा घर पर मां कैसी है, फोन पर पिता ने बात कराया।
विज्ञापन

3 of 5
घायल शिवमूरत के परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
मां ने फोन पर बेटे का हौसला बढ़ाते हुए बोली घायल शेर स्वस्थ होकर फिर बदमाशों पर कहर बनकर टूटेगा और साथियों की शहादत का बदला जरूरी लेगा। मां के साहस भरे शब्दों को सुनकर शिवमूरत की आंख भर गई। पिता ने आंसू पोछा और बोले की बेटा बहादुरी के साथ बदमाशों से लड़कर नाम रोशन किया।

4 of 5
maharajganj news - फोटो : अमर उजाला।
घायल सिपाही के भाई राममूरत निषाद ने बताया कि छोटे भाई को देखने के लिए पिता भजुराम निषाद, भाई राममिलन निषाद, रामरतन निषाद, रामजतन निषाद, ग्राम प्रधान राजेश सिंह और सूर्य मन निषाद कानपुर गए थे। शिवमूरत की हालत अब ठीक है। अस्पताल में मुलाकात के दौरान उसने घर के सभी सदस्यों का हाल पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
maharajganj news - फोटो : अमर उजाला।
घायल सिपाही के तीसरे भाई रामजतन निषाद अस्पताल में उनके पास रुके हैं। घायल सिपाही ने अपनी भाभी रामसती देवी और भतीजी संजू से बात की। उसने कहा कि स्वस्थ होकर जल्दी घर आऊंगा। पनियरा थानाध्यक्ष दिलीप कुमार शुक्ला ने बताया कि घायल सिपाही के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई है। उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। पुलिस उनके परिजनों के सपंर्क में भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें