फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास से पहले सोशल मीडिया पर एनकाउंटर का ‘पोस्टमार्टम’, सबसे बड़ा सवाल सफारी से टीयूवी में कैसे पहुंचा

Sat, 11 Jul 2020 04:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
विकास दुबे का एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर शुक्रवार को गैंगस्टर विकास दुबे का एनकाउंटर छाया रहा। तमाम लोगों ने कार्रवाई पर सवाल उठाए, तो कइयों ने नेताओं पर। पूरे एनकाउंटर का लोगों ने ‘पोस्टमार्टम’ कर डाला। विकास के मारे जाने पर कई लोगों ने फेसबुक पर लिखा कि विकास के संपर्क में रहे नेताओं, अधिकारियों, कारोबारियों को संजीवनी मिल गई। कई राज अब दफन ही रहेंगे।

 
विज्ञापन

2 of 6
विकास दुबे मुठभेड़ में मारा गया - फोटो : सोशल मीडिया
फेसबुक पर सबसे ज्यादा ट्रेंड हुआ विकास को गिरफ्त में लेने का वीडियो। यह गुरुवार से ही खूब तैर रहा था। एनकाउंटर के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाने शुरू कर दिए कि अगर उसको भागना ही होता, तो वह महाकालेश्वर मंदिर से चुपचाप खिसक लेता। उसने तो खुद को गिरफ्तार कराया था। इसके बाद ट्रेंड हुआ वह वीडियो, जिसमें एक टोल तक वह सफारी में बैठा दिख रहा है जबकि गाड़ी पलटने के वक्त वह टीयूवी में सवार था।

 
विज्ञापन

3 of 6
विकास दुबे एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
सारी गोलियां धड़ में कैसे पर मगजमारी
सोशल मीडिया में यह सवाल भी उठा कि गाड़ी पलटने के बाद विकास इतनी आसानी से पिस्टल छीनकर गाड़ी से कैसे निकलकर भागने लगा जबकि, उसकी दोनों टांग में रॉड पड़ी थी। फिर दो गोलियां उसके सीने पर क्यों दागी गईं।

 

4 of 6
गिरफ्तार किया गया विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
पत्नी-बच्चे का क्या गुनाह
एक तस्वीर बहुत वायरल हुई, जिसमें विकास दुबे की पत्नी और बेटा जमीन पर बैठे हैं। तमाम लोगों ने इस पर सवाल उठाए कि पत्नी और बच्चे का क्या गुनाह है, जो उनके साथ ऐसा सुलूक। साथ ही अमर दुबे की नवविवाहिता पत्नी को मुलजिम बनाने पर भी तमाम लोगों ने न सिर्फ सवाल दागे, बल्कि इसे अनुचित बताया।

 
विज्ञापन

5 of 6
विकास दुबे - फोटो : अमर उजाल ा
रावण का अंत हुआ, और भी मारे जाएं
तमाम लोगों ने अपने फेसबुक पोस्ट में विकास दुबे को रावण बताते हुए उसके अंत पर खुशी जताई। तमाम लोगों ने यूपी सरकार से मांग की है कि विकास दुबे की तरह अन्य अपराधियों का भी शीघ्रातिशीघ्र सफाया होना चाहिए। तभी जनता चैन की सांस ले सकेगी। प्रदेश आतंक मुक्त हो।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विकास दुबे का पार्थिव शरीर - फोटो : ani
विकास के पिता का वीडियो वायरल, पोस्टमार्टम के बारे में पोस्ट
एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें विकास के पिता रामकुमार दुबे ने कहा कि वह बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे। विकास के शव के पोस्टमार्टम के बारे में लोग देर शाम को पोस्ट करते रहे। इसके बाद उसकी पत्नी का वह वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह मीडिया को धमकाती रही और अनापशनाप बोल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें