फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास दुबे अपने संग ले गया पुलिसवालों की हत्या के लाइव सबूत, घर का चप्पा-चप्पा छानने के बाद भी कैमरों की...

Sat, 04 Jul 2020 06:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
गिराया गया विकास दुबे का घर - फोटो : अमर उजाला
कुख्यात अपराधी विकास दुबे इतना शातिर है कि पुलिसवालों को मौत के घाट उतारने से लेकर वहां से भागने तक की पूरी प्लानिंग उसने पहले ही कर रखी थी। यहीं नहीं मुठभेड़ में आठ पुलिसवालों को मारने के बाद सबूत भी मिटा दिए।
विज्ञापन

2 of 5
गिराया गया विकास दुबे का घर - फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे और उससे गुर्गे अपने साथ लाइव सुबूत भी ले गए। पुलिस ने विकास दुबे का पूरा घर छान मारा मगर कहीं भी सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर नहीं मिले। घर गिराने से पहले भी चप्पा-चप्पा छाना गया लेकिन पुलिस के हाथ कोई सबूत नहीं लगा।
विज्ञापन

3 of 5
वाहन भी तोड़े - फोटो : अमर उजाला
कुख्यात अपराधी विकास ने अपराध के सहारे साम्राज्य खड़ा कर रखा है। पुलिस ने आज विकास दुबे का मकान तहस-नहस कर दिया। विकास का गांव में सिक्योरिटी से लैस किले की तरह मकान था। जेल की तरह दीवारें थीं।

4 of 5
गिराया गया विकास दुबे का घर - फोटो : अमर उजाला
इन पर कांटेदार तारों से घेराव था। व्यवस्था ऐसी कि परिंदा भी पर मारे तो विकास को इसकी खबर हो जाए। दंभ में चूर विकास लोगों से कहता रहा है कि पंडितजी के गांव में सिर्फ सेना ही घुस सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गिराया गया विकास दुबे का घर - फोटो : अमर उजाला
विकास ने कानपुर के अलावा कई अन्य शहरों में करोड़ों की जमीनें कब्जा की हैं। अरबों की संपत्ति बनाई है। गांव के मकान में 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगे थे। दीवारों की ऊंचाई तीस से चालीस फीट थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें