फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर एनकाउंटर: नौ दिन की विधवा खुशी नहीं होगी जेल से रिहा, विकास दुबे के साथ साजिश में थी शामिल

Sun, 19 Jul 2020 08:05 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
अमर दुबे की शादी की फोटो वायरल - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिकरू कांड में जेल भेजे गए बदमाश शशिकांत पांडेय की पत्नी मनु के खिलाफ साजिश रचने के पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। पुलिस अब मनु को भी जेल भेजेगी। फिलहाल मनु से पूछताछ चल रही है। वहीं, नवविवाहिता खुशी भी जेल से नहीं छूटेगी। आरोप है कि दोनों को वारदात होने की जानकारी थी।

 
विज्ञापन

2 of 7
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
इसके बावजूद पुलिस को सूचना देने के बजाय साजिश में शामिल होकर दोनों ने आरोपियों का साथ दिया। बिकरू कांड के बाद मुठभेड़ में मारे गए प्रेम प्रकाश पांडेय की बहू व जेल भेजे गए शशिकांत की पत्नी मनु पांडेय के एक के बाद एक चार ऑडियो वायरल हुए थे। ये ऑडियो वारदात से पहले की तैयारी से लेकर पुलिसकर्मियों को मारने के बाद के हैं।

 
विज्ञापन

3 of 7
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
शुरू में मनु झूठ बोलकर घटनाक्रम को छिपाने में लगी थी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरे राज उगल दिए। उसने बताया कि सबसे पहले उसके घर के दरवाजे पर विकास दुबे और अन्य आरोपियों ने मिलकर दो से तीन पुलिस कमियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। डीएसपी देवेंद्र मिश्र जान बचाने को उसके घर में कूदे गए थे।

 

4 of 7
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
तभी विकास, प्रेम प्रकाश पांडेय, अमर, प्रभात, बउआ भी वहां पहुंचे और डीएसपी की नृशंस हत्या कर दी थी। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि मनु के खिलाफ साक्ष्य मिले हैं। तस्दीक कराई जा रही है। जल्द उसे जेल भेजा जाएगा। जांच के लिए उसके वॉयस सैंपल के साथ वायरल रिकॉर्डिंग फोरेंसिक लैब भेजी गई है।



 
विज्ञापन

5 of 7
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
जेल में ही रहेगी खुशी
मुठभेड़ में मारे गए बदमाश अमर दुबे की 29 जून को शादी हुई थी। दो दिन बाद ही बिकरू कांड हो गया। पुलिस ने खुशी को भी साजिश रचने के आरोप में जेल भेजा था। बाद में पुलिस उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य न मिलने की वजह से रिहा कराने की प्रक्रिया शुरू की थी लेकिन अब पुलिस को साक्ष्य मिल गए हैं।

 
विज्ञापन

6 of 7
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
एसएसपी का कहना है कि मनु की तरह खुशी को भी घटना की जानकारी थी। इसलिए उसको भी आरोपी बनाया गया है। वहीं शुक्रवार को शादी का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह प्रभात मिश्र के साथ डांस करते नजर आ रही है। पुलिस का कहना है कि उसके परिजनों ने बताया था कि जबरन शादी हुई थी। वीडियो से ऐसा नहीं दिख रहा है। वहीं पूछताछ में भी ये बात सामने नहीं आई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
मैं सब कुछ सच बोलने को तैयार हूं 
पुलिस ने मनु को हाउस अरेस्ट कर रखा है। घर पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। प्रत्यक्षदर्शी होने के नाते मनु से बड़ा कोई और गवाह नहीं हो सकता। इसलिए पुलिस ने सरकारी गवाह बनाने की प्रक्रिया शुरू की है। शुक्रवार को जब भारी पुलिस बल और मीडिया कर्मियों को मनु ने देखा तो वह चीखकर बोली कि पहले डर गई थी, इसलिए झूठ बोल रही थी। अब वह पुलिस को सब कुछ बताने को तैयार है। उसका कहना है कि पुलिस पहरा लगाए है। कहीं जाने नहीं दे रही है। किसी से बात नहीं करने दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें