फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Dubey Encounter Today: विकास दुबे का अंत, महाकाल जाकर भी न टाल सका काल

Fri, 10 Jul 2020 09:04 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
विकास दुबे एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर पुलिस हत्याकांड का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे एनकाउंटर में ढेर हो गया है। मध्य प्रदेश के उज्जैन से यूपी ला रही यूपी एसटीएफ टीम की गाड़ियों का काफिला देर रात करीब 3:13 बजे झांसी पहुंचा।
विज्ञापन

2 of 6
विकास दुबे एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस की तीन गाड़ियों के साथ विकास को सड़क मार्ग से उज्जैन से कानुपर लाया जा रहा था। विकास को पुलिस जिस गाड़ी में ला रही थी उसके आगे पीछे पुलिस की दो अन्य गाड़ियां भी साथ चल रही थीं।

 
विज्ञापन

3 of 6
विकास दुबे एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
तभी सचेंडी थाने के एक किलोमीटर आगे बर्रा थाने के पास हाईवे पर भारी बारिश के बीच गाड़ी पलट गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान विकास हथियार छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था। 



 

4 of 6
विकास दुबे फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जिसके बाद पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया है। गाड़ी पलटने से कई लोग घायल हुए हैं। घटना में घायल पुलिसकर्मियों को हैलट भेजा गया है। एसएसपी और आईजी हैलट पहुंच गए हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
विकास दुबे फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे भागने की कोशिश कर रहा था। उसने हथियार छीनने की कोशिश की थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विकास दुबे फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
हादसे को लेकर यूपी एसटीएफ के अफसर अभी कुछ बोलने से बच रहे हैं, लेकिन माना जा रहा है कि तेज बारिश और गाड़ी की रफ्तार तेज होने की वजह से गाड़ी पलट गई। मुठभेड़ में एसटीफ के दो जवानों के घायल होने की सूचना है। उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। विकास दुबे को दो से तीन गोलियां लगने की बात सामने आ रही है। इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें