दहशतगर्द विकास दुबे के मकान में बने तहखाने से पुलिस को विस्फोटक और असलहों का जखीरा बरामद हुआ है। दो किलो विस्फोटक के साथ तमंचे, कारतूस, देसी बम और बम बनाने का सामान मिला। तहकीकात में पता चला कि विकास दुबे ने पुलिस टीम को विस्फोटक से उड़ाने की साजिश रची थी।