फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Dubey: बेहद दिलचस्प है विकास की लव स्टोरी, बदमाश की बहन से प्यार फिर शादी

Tue, 07 Jul 2020 11:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
vikas dubey news - फोटो : amar ujala
आठ पुलिस कर्मियों को शहीद करने वाले दुर्दांत विकास दुबे की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। विकास को एक बदमाश की बहन से प्यार हुआ। दोनों की मोहब्बत परवान चढ़ी तो शादी कर ली। विकास शादी के बाद अपनी पत्नी को लेकर सीधे बिकरू पहुंचा था। 


 
विज्ञापन

2 of 5
vikas dubey - फोटो : amar ujala
विकास की लव स्टोरी साल 1995 में शुरु हुई जब वो शास्त्री नगर के शातिर बदमाश राजू खुल्लर के संपर्क में आया। कुछ ही समय में राजू विकास का जिगरी हो गया। राजू के साथ विकास का उठना बैठना था। इसी दौरान विकास राजू की बहन सोनू खुल्लर के करीब आ गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
vikas dubey - फोटो : amar ujala
दोनों को एक दूसरे से मोहब्बत हुई फिर विकास ने सोनू से शादी कर ली। राजू बहन के साथ मिलकर विकास के तमाम गैर कानूनी धंधे संभालने लगा। इन वर्षों में विकास में बेशुमार दौलत कमाई। सब की सब सोनू के नाम करता गया। विकास के साथ राजू खुल्लर की भी ताकत बढ़ती गई।

 

4 of 5
बेटे और पत्नी के साथ विकास दुबे - फोटो : अम
वर्ष 2000 में ताराचंद्र इंटर कालेज के सेवानिवृत्त प्रिंसिपल सिद्धेश्वर पांडेय और वर्ष 2001 में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री की हत्या के बाद विकास कभी जेल में रहा तो कभी फरार रहा। अगले पांच वर्ष इसी लुकाछिपी में बीते। इस दौरान विकास दुबे की सारी सत्ता काफी हद तक राजू खुल्लर और उसकी बहन सोनू के पास रही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
इसी बीच सोनू के संबंध विकास के एक बहुत ही करीबी दोस्त से हो गए। तीनों ने विकास से दूरी बनाने का प्रयास किया। जिसके बाद राजू बहन सोनू को लेकर काफी समय तक गायब भी रहा। विकास जब जेल से छूट कर आया तो वो सोनू और राजू के खून का प्यासा हो गया। विकास के भय की वजह से सोनू उसकी शरण में आ गई और भाई हमेशा के लिए यूपी छोड़कर भाग गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें