एकता हत्याकांड में कानपुर के ग्रीनपार्क की जिम का टीम ने बारीकी से निरीक्षण किया। जिम के अंदर बाहर, ट्रेड मिल और बेंच से फिंगर प्रिंट एकत्रित किए। जिम में मौजूद नौ लोगों का बयान दर्ज किए।
कानपुर में कारोबारी की पत्नी एकता की हत्या करने वाले आरोपी जिम ट्रेनर विमल सोनी का बैग पुलिस ने बरामद कर लिया है। बैग में विमल के तीन मोबाइल और दस्तावेज मिले हैं। पुलिस ने तीनों मोबाइल को खंगाला तो उसमें एक में कारोबारी की पत्नी एकता गुप्ता से चैट के जरिए बातचीत की जानकारी मिली है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने बैग कहां से बरामद हुआ, एकता और विमल के बीच किस बात को लेकर चैट हुई। इस संबंध में कोई जानकारी साझा नहीं की है।
विज्ञापन
2 of 7
kanpur murder
- फोटो : अमर उजाला
जिम से लिए फिंगर प्रिंट, बारीकी से की जांच
ग्रीनपार्क की जिम का टीम ने बारीकी से निरीक्षण किया। जिम के अंदर बाहर, ट्रेड मिल और बेंच से फिंगर प्रिंट एकत्रित किए। जिम में मौजूद नौ लोगों का बयान दर्ज किए। पुलिस सूत्रों की मानें तो ज्यादातर लोगों ने एकता को हंसमुख स्वभाव और हर किसी से हंसने, बोलने और मजाक करने वाली बताया। वहीं, विमल को ढीठ और हर बात को छिपाने वाला बताया।
विज्ञापन
3 of 7
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
ऑफिसर्स क्लब में मिले फावड़े, दरवाजे और ताले से लिए फिंगर प्रिंट
गुरुवार को झांसी से फॉरेंसिक टीम कानपुर पहुंची और घटना का नाट्य रूपांतरण शुरू किया। इसके बाद पुराने बिंदुओं के साथ कुछ नए बिंदु भी शामिल किए गए। फॉरेंसिक टीम ने ऑफिसर्स क्लब में मिले फावड़े के बेंत, दरवाजे और ताले से फिंगर प्रिंट लिए। इसके साथ ही उस चाभी को भी सामने लाया गया, जो विमल के पास थी। चाभी का भी प्रिंट लिया गया।
4 of 7
kanpur murder
- फोटो : अमर उजाला
हत्या में प्रयुक्त कार का भीतर व बाहर से जुटाए गए साक्ष्य
फॉरेंसिक टीम ने 24 जून को हत्या में प्रयुक्त कार में पड़ी पायदान की मिट्टी समेत अन्य साक्ष्य एकत्रित किए थे। अब वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित करने के दौरान फॉरेंसिक टीम ने विमल की कार का स्टेयरिंग, गेयर और ओपन हैंडिल से स्क्रैच कर रिसीड कलेक्ट की। कार में मिली रस्सी, टूटा हुआ क्लेचर, टूटीं चूडियां और मैट की धूल के नमूने भी लिए। पहले हुई बारिश की वजह से विमल के फुट प्रिंट नहीं मिल सके थे।
विज्ञापन
5 of 7
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
90 दिन के भीतर दाखिल की जाएगी चार्जशीट
डीसीपी पूर्वी एसके सिंह ने बताया कि आम तौर पर हत्या के मामले में 90 दिन में चार्जशीट दाखिल की जाती है। इस मामले में कुछ रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसके बाद चार्जशीट लगाई जाएगी। इसके साथ ही मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा। जिससे पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिल सके और आरोपी को सजा दिलाई जा सके।
विज्ञापन
6 of 7
पति राहुल(दायं) व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
परिवार कस्टडी रिमांड से असंतुष्ट, पुलिस संतुष्ट
आरोपी विमल का पुलिस कस्टडी रिमांड इसलिए लिया गया था कि पुलिस और परिवार के साथ मीडिया के सुलगते हुए सवालों का जवाब मिल सके, जिससे चार्जशीट लगने पर सभी संतुष्ट हों। विमल की कस्टडी रिमांड भी शुक्रवार को खत्म हो गई लेकिन न तो परिवार वालों को अपने सवालों का जवाब मिला और न ही मीडिया को। पुलिस अधिकारियों की माने तो विवेचक विमल से मिले जवाबों से संतुष्ट है। पुलिस सूत्रों की माने तो घुटा हुआ शातिर दिमाग विमल सोनी ने पुलिस के कई सवालों के जवाब देने के दौरान सिर नीचे कर लिया और चुप्पी साध ली। इसके साथ ही उसने कई अधिकारियों से मेल जोल और मुलाकात की बात कही है।
कस्टडी रिमांड पूरी होते ही जेल भेजा गया विमल
एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे विमल की कस्टडी रिमांड पूरी होनी थी। इससे पहले ही विवेचक धर्मेंद्र कुमार ने विमल का मेडिकल करा उसे जिला जेल में दाखिल कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार 48 घंटे रिमांड पूरी होने के बाद भी पुलिस अभी कई अनसुलझे सवालों के जवाब हासिल नहीं कर सकी है। विमल की निशानदेही पर उसका बैग बरामद किया गया है, जिसमें उसके दस्तावेज और दो-तीन मोबाइल मिले हैं। मोबाइल में एकता से हुई चैट भी मिली है। बाकी मामले के जांच की जा रही है। अभी तक विमल के भांजे की संलिप्तता के सबूत नहीं मिले हैं।- श्रवण कुमार, डीसीपी पूर्वी