कानपुर की एकता गुप्ता हत्याकांड का रविवार को पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने हत्या के आरोपी जिम ट्रेनर को गिरफ्तार किया है। जिम ट्रेनर ने कई खुलासे किए हैं। वहीं, हत्या के आरोपी को लेकर भी एक रिश्तेदार ने बड़ा खुलासा किया है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर के सिविल लाइंस निवासी शेयर कारोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी एकता गुप्ता (32) की हत्या का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। आरोपी जिम ट्रेनर विमल को लेकर नई-नई जानकारी सामने आ रही हैं। अब सामने ये भी आया है कि उसकी किसी और लड़की से करीबी थी। यह बात रिश्तेदार ने बताई है।
वहीं, एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया, हत्यारोपी जिम ट्रेनर विमल सोनी के एकता से प्रेम संबंध थे। विमल की शादी तय हो गई थी और एकता नहीं चाहती थी कि वह शादी करे। इसीलिए विमल ने एकता की हत्या कर दी।
विज्ञापन
2 of 10
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का दावा है कि विमल ने एकता की हत्या की और 45 मिनट के अंदर ही उसके शव को गाड़ दिया। 24 जून को ग्रीनपार्क स्थित जिम से निकलने के बाद कार में उसका एकता से इसी बात को लेकर विवाद हुआ।
कार में ही उसने एकता के गले में घूंसा मार दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद दुपट्टे, रस्सी से गला कसकर मार दिया। शव को ठिकाने लगाने के लिए वह कार से गंगा बैराज व विठूर तक गया, लेकिन कहीं मौका न मिलने पर सिविल लाइंस स्थित डीएम कंपाउंड में बने ऑफिसर्स क्लब में उसने शव को दफना दिया।
विज्ञापन
3 of 10
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
शादी तय होने पर बढ़ा विवाद, पीछा छुड़ाने के लिए की हत्या
विमल ने पूछताछ में बताया कि कुछ समय पहले उसकी शादी तय हुई और रोका भी हो गया। इस बात का पता जैसे ही एकता को चला, उसने शादी तोड़ने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। एकता न तो उससे शादी करना चाहती थी और न ही उसे किसी और के साथ देखना चाहती थी। वह कहती थी कि जैसा चल रहा है वैसा चलने दो। इस बात को लेकर दोनों के बीच रोज-रोज झगड़ा होता था। इसी रोज के झगड़े से मुक्ति पाने के लिए उसने करीब 20 दिन से जिम न आने वाली एकता को जिम आने के लिए मनाया। 24 जून की सुबह करीब छह बजे वह जिम पहुंची और वहां से साजिश के तहत उसने एकता की कार में हत्या कर दी। इसके बाद डीएम कंपाउंड में बने ऑफिसर्स क्लब के पीछे शव गाड़ दिया।
4 of 10
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं से बात करने पर करती थी झगड़ा
शुक्रवार को झाड़ी बाबा पुल से गिरफ्तार हुए हत्यारोपी जिम ट्रेनर विमल ने पूछताछ के दौरान बताया कि दोनों के बीच नवंबर 2023 से करीबी हो गई। हत्या से करीब करीब चार महीने से दोनों का अफेयर था। शुरू में तो सब सही रहा लेकिन धीरे-धीरे एकता ने उसपर अपना अधिकार थोपना शुरू कर दिया। जिम में वह किसी भी महिला को ट्रेनिंग देने या एक्सरसाइज करने के दौरान गाइड करता तो वह एतराज करती। किसी महिला के ज्यादा बात करने पर भी वह भड़क जाती।
विज्ञापन
5 of 10
kanpur murder
- फोटो : अमर उजाला
...तो क्या झूठ बोल रहा है कातिल
हत्यारोपी विमल और उसके परिजनों ने मीरपुर कैंट निवासी युवती से शादी तय होने और रोका होने की बात कही थी। वहीं, युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया कि रिश्ता टूट चुका था और रोका नहीं हुआ था। लड़की पक्ष के इस बयान के बाद पुलिस हत्या की असल वजह से को लेकर अभी भी जांच कर रही है। अधिकारी देखना चाह रहे हैं कि कहीं विमल हत्या की असल वजह पर पर्दा डालने के लिए तो अपनी शादी को बहाना नहीं बना रहा।
विज्ञापन
6 of 10
kanpur murder
- फोटो : अमर उजाला
दुनिया की नजरों से बचने को लगवाई काली फिल्म
पुलिस की मानें तो छह महीने पहले जिम ज्वाइन करने के बाद शुरुआती दौर में दोनों अक्सर फोन व मैसेज में बात करते। हालांकि दुनिया के देख लेने का रिस्क दोनों की मुलाकात में रोड़ा बनने लगा तो आरोपी ने कार के शीशों पर काली फिल्म लगवा ली।
किसी और लड़की से हो गई थी करीबी
हत्यारोपी की एक रिश्तेदार ने बताया कि विमल किसी लड़की को लेकर कभी मोहल्ले में नहीं आया। उसकी एक महिला मित्र तो थी लेकिन उसका नाम एकता नहीं था। बताया कि विमल सुबह पांच बजे घर से निकलता था और रात 11:30 तक बजे घर लौटता था।
विज्ञापन
7 of 10
आरोपी जिम ट्रेनर विमल
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर महिला मित्रों की भरमार
विमल सोनी के सोशल मीडिया अकाउंट पर लड़कों से ज्यादा लड़कियों की भरमार है। उसकी अधिकतर पोस्ट में लाइक और कमेंट करने वालों में लड़कियों की संख्या लड़कों की तुलना में ज्यादा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसके फोन और चैट्स को देखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल एक बात तो साफ है कि उसकी महिला मित्रों की संख्या खासी ज्यादा थी। हालांकि विमल ने 14 जून के बाद से सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई पोस्ट नहीं किया था।
8 of 10
एकता गुप्ता का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
नाम बदलकर विमल कुमार से बन गया था विमल सोनी
हत्यारोपी जिम ट्रेनर ने महिलाओं को अपने जाल में फंसाने के लिए अपना नाम ही बदल लिया था। वह विमल कुमार से विमल सोनी कब बना, यह किसी को नहीं पता।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्यारोपी विमल का वोटर आईडी और अन्य सरकारी दस्तावेजों में नाम विमल कुमार है। उसका पता रायपुरवा के शक्कर मिल खलवा दर्ज है। हालांकि वाल्मीकि बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले विमल ने अपनी प्रोफाइल बेहतर करने के लिए नाम बदल कर विमल सोनी कर लिया। इसी नाम से अफसरों से लेकर आम लोग तक उसे जानते और पहचानते थे।
9 of 10
kanpur murder
- फोटो : amar ujala
क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि कानपुर के सिविल लाइंस स्थित ग्रीनपार्क से चार महीने पहले अगवा कारोबारी की पत्नी की हत्या कर शव वीआईपी रोड पर ऑफिसर्स क्लब परिसर के अंदर दफना दिया गया। महिला को अगवा करने के आरोपी जिम ट्रेनर को शनिवार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके बाद उसने यह बात स्वीकार की। इस पर पुलिस अधिकारी फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव की तलाश के लिए खोदाई शुरू कराई। देर रात करीब साढ़े बारह बजे महिला का शव भी बरामद कर लिया गया।
सिविल लाइंस के गोपाल विहार बिन्नी विला सोसायटी में कारोबारी राहुल गुप्ता परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी एकता गुप्ता (32) इसी साल 24 जून को रोज की तरह ग्रीनपार्क स्टेडियम में जिम करने गई थी। इसके बाद से लौटकर नहीं आई। कारोबारी ने कोतवाली थाने में रायपुरवा के शक्कर मिल खलवा निवासी जिम ट्रेनर विमल सोनी के खिलाफ पत्नी को बहला-फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि जिम ट्रेनर ने पत्नी को प्रोटीन शेक के साथ नशीला पदार्थ दिया। इसके बाद उसे कार से लेकर चला गया था।