कानपुर में सिविल लाइंस निवासी शेयर कारोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी एकता गुप्ता (32) की हत्या का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में हत्याकांड की विस्तार से जानकारी दी। जिम ट्रेनर विमल कुमार उर्फ विमल सोनी से हुई पूछताछ के आधार पर हत्याकांड के खुलासे का दावा किया।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी जिम ट्रेनर ने बताया कि वारदात के वक्त एकता कार में ड्राइविंग सीट के बगल वाली सीट पर बैठी थी। एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने बताया कि आरोपी ने एकता की हत्या के बाद आगे की सीट खोलकर उसके शव को लिटा दिया, ताकि लोगों को नजर न आए।
विज्ञापन
2 of 8
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आसानी से हत्यारोपी की बात पर यकीन कर लिया, जबकि अक्सर देखा गया है कि अपराधी शव को कार की पीछे की सीट या डिग्गी में डाल देते हैं। वहीं, यह भी पता चला है कि हत्यारोपी ने एकता का शव ठिकाने लगाने के बाद अपना और एकता का मोबाइल और सिम तोड़ दिया था। इसके बाद वह सीधे गंगा बैराज पहुंचा। वहां दो बार खुदकुशी की सोची, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा सका।
फिर बड़ा चौराहा गया, वहां अपने भांजे को फोन कर कपड़े मंगवाए। वहां से फजलगंज गया और बस पर बैठकर भाग गया। पहले अपने रिश्तेदार के घर महोबा गया और फिर पुलिस के पीछा करने पर लगातार एक से दूसरे शहर भागता चला गया।
विज्ञापन
3 of 8
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
भांजे और भांजी को पता थी भागने की बात
पुलिस जांच में सामने आया कि 24 जून को वारदात को अंजाम देने और शव को ठिकाने लगाने के बाद विमल ने अपने भांजे से कपड़े मंगवाए थे। उसके बाद कार हरबंश मोहाल क्षेत्र में अपनी बहन के घर लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गया।
समर्पण करना चाहता था विमल
हत्यारोपी के करीबियों की मानें तो विमल वारदात के बाद पुलिस से बचने के लिए भागते-भागते थक गया था। वह समर्पण करना चाहता था। इसके लिए उसने महोबा निवासी अपनी भाभी के मायके पक्ष के जरिये परिजनों को संदेश भी भिजवाया। हालांकि आरोपी को तलाश रही पुलिस महोबा पहुंच गई। इसके चलते वह वहां से भाग निकला और समर्पण नहीं कर पाया।
4 of 8
kanpur murder
- फोटो : अमर उजाला
प्रोटीन भी बेचता था ट्रेनर
हत्यारोपी विमल अच्छा जिम ट्रेनर था। ग्रीन पार्क में ट्रेनिंग देने के अलावा वह लोगों ने निजी तौर पर भी ट्रेनिंग देता था। साथ ही प्रोटीन भी बेचता था। इससे उसकी हर महीने 50 से 60 हजार की कमाई होती थी। वह घर पर कम ही रहता था और परिवार के लोगों से बात भी कम ही करता था।
विज्ञापन
5 of 8
पति राहुल(दायं) व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
निष्पक्ष जांच हो, सच सामने आए
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे एकता पति राहुल ने कहा कि साजिश के तहत विमल ने उनकी पत्नी की हत्या की है। न तो जेवर और नकदी लेकर एकता गई थी। पुलिस अफसरों ने भी उन्हें अब तक हत्या के पीछे की वजह नहीं बताई है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि हत्या की सही वजह सामने आए और हत्यारोपी की सजा मिल सके। राहुल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पुलिस ने केस में ढील डाल रखी थी। इसलिए वह सीएम दरबार में गए। दो बार प्रेस कांफ्रेंस की। सीपी से लेकर थानेदार तक के पास कई बार गए। तब भी किसी ने नहीं सुनीं। एक बड़े पद पर तैनात अधिकारी से पैरवी कराई, तब पुलिस सक्रिय हुई।
विज्ञापन
6 of 8
एकता गुप्ता का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इसलिए की हत्या
एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि हत्यारोपी जिम ट्रेनर विमल सोनी के एकता से प्रेम संबंध थे। विमल की शादी तय हो गई थी और एकता नहीं चाहती थी कि वह शादी करे। इसीलिए विमल ने एकता की हत्या कर दी। पुलिस का दावा है कि विमल ने एकता की हत्या की और 45 मिनट के अंदर ही उसके शव को गाड़ दिया। 24 जून को ग्रीनपार्क स्थित जिम से निकलने के बाद कार में उसका एकता से इसी बात को लेकर विवाद हुआ।
कार में ही उसने एकता के गले में घूंसा मार दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद दुपट्टे, रस्सी से गला कसकर मार दिया। शव को ठिकाने लगाने के लिए वह कार से गंगा बैराज व विठूर तक गया, लेकिन कहीं मौका न मिलने पर सिविल लाइंस स्थित डीएम कंपाउंड में बने ऑफिसर्स क्लब में उसने शव को दफना दिया।
विज्ञापन
7 of 8
kanpur murder
- फोटो : amar ujala
हत्या करने से शव दफनाने तक विमल को 45 मिनट लगे
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने हत्याकांड की कड़ियां जोड़ी। जांच में एक फुटेज में एकता 24 जून की सुबह 7 बजे जिम से बाहर जाते दिख रही है। दूसरे फुटेज में 7:28 बजे विमल कार लेकर ग्रीनपार्क के गेट नं 2 से बाहर निकलते दिखा। अलग-अलग फुटेज में कार शहर के कई हिस्सों में जाती दिखी। इसके बाद 8:35 बजे ऑफिसर्स क्लब से विमल की कार बाहर आते दिखी। एडिशनल सीपी के अनुसार, जांच में पता चला है कि हत्या करने से लेकर शव को दफनाने में विमल को 45 मिनट का ही समय लगा।
न शादी के लिए तैयार थी, न दूसरे के साथ देखना चाहती थी
विमल ने बताया, हत्या से चार माह पहले दोनों का अफेयर शुरू हुआ। एकता न तो उससे शादी करना चाहती थी और न ही उसे किसी और के साथ देखना चाहती थी। वह कहती थी कि जैसा चल रहा है वैसा चलने दो। जिम में जब वह किसी अन्य महिला को ट्रेनिंग देता तो वह लड़ने लगती थी। कुछ समय पहले ही उसकी शादी तय हुई और रोका भी हो गया। एकता उस पर शादी तोड़ने का दवाव बना रही थी। रोज-रोज के झगड़े से मुक्ति पाने के लिए उसने हत्या की साजिश रची।