कानपुर में हुए दवा कारोबारी हत्याकांड में एक और खुलासा हुआ है। जिस समय कातिल घर में कारोबारी की हत्या कर रहे थे, उस वक्त बहू शालू बार में ठुमके लगा रही थी। कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की उनके घर में शनिवार देर रात चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई थी। मामले में उनका पूर्व नौकर और उसका साथी गिरफ्तार हुए तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। पुलिस ने साजिशकर्ता बहू को भी जेल भेज दिया है।
दिन शनिवार, रात करीब 10:58 बजे कानपुर के कल्याणपुर के रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट के फ्लैट में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा के साथ हत्यारोपी मौत का नाच कर रहे थे। उस वक्त इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड कारोबारी की बहू शालू अपने पति के साथ तिलकनगर स्थित कॉस्मोजिन लाउंज एंड बार में बॉलीवुड गानों पर ठुमके लगा रही थी। बुधवार को दोनों का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
लाउंज एंड बार के अंदर के इन वीडियो को वहां के कर्मचारियों और पार्टी में मौजूद लोगों द्वारा मोबाइल से बनाने का दावा किया जा रहा है। 33 सेकेंड के पहले वीडियो में शालू और उसका पति सुब्रत तुम तो धोखेबाज हो... वादा करके भूल जाते हो...गाने पर झूमते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 13
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, सोफे पर बैठी गमगीन बहू और अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान उनके साथ ही डीजे फ्लोर पर कई अन्य कपल भी डांस करते नजर आ रहे हैं। एक अन्य वीडियो भी सामने आया, जिसमें गाना बज रहा है जुम्मा..चुम्मा दे...दे। इसमें शालू पांच अन्य महिलाओं के साथ डांस करती दिख रही है।
विज्ञापन
3 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बहू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक वीडियो में सुब्रत, शालू के कान में कुछ कहते हुए नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि दोनों घर पर हो रहे हत्याकांड के विषय में ही बात कर रहे होंगे। ये सारे वीडियो शनिवार देर रात 10 बजे से 12 बजे के बीच के बताए जा रहा हैं।
इसी दौरान फ्लैट में कारोबारी विनीत की विशाल और राजकिशोर ने बेरहमी से चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि कुछ वीडियो सामने आए हैं। ये सीसीटीवी फुटेज नहीं बल्कि मोबाइल से बनाए गए वीडियो हैं। इनकी पुष्टि के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
5 of 13
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, सीसीटीवी में कैद आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डुप्लीकेट चाबी बरामद करने के लिए ली जाएगी रिमांड
विनीत मिनोचा की हत्या के बाद विशाल ने फ्लैट की डुप्लीकेट चाबी देर रात अपार्टमेंट से कुछ दूरी पर फेंक दी थी। पुलिस उस चाबी को रिकवर करने के लिए उसकी कस्टडी रिमांड लेने के लिए कोर्ट में आवेदन करने जा रही है। इस दौरान आरोपी से सिलसिले फिर से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
6 of 13
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, सीसीटीवी में कैद आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां के जाने के बाद ही लगवाए थे सीसी कैमरे
विनीत मिनोचा की मां चंचल अपने बेटों के घर आती-जाती रहती हैं। पता चला कि चंचल अपने छोटे बेटे के घर गई थीं। इसी के अगले दिन विनीत ने घर में चार कैमरे लगवा दिए थे। ऐसे में आशंका है कि विनीत को कहीं न कहीं खतरे का एहसास था। इसीलिए कैमरे लगवाए। पुलिस अब दिवंगत की मां समेत अन्य रिश्तेदारों से बेटे-बहू के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
7 of 13
हत्या के बाद फ्लैट में जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला: बहू ने कराया ससुर का कत्ल
कानपुर में कल्याणपुर के इंदिरानगर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट निवासी दवा कारोबारी विनीत मिनोचा (63) की शनिवार देर रात चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई। हत्यारों ने कारोबारी पर चाकू से 26 से ज्यादा वार किए। वारदात के वक्त वह फ्लैट में अकेले थे। रविवार सुबह चार बजे बेटा-बहू पार्टी से घर लौटे तब वारदात का पता चला। पुलिस कमिश्नर फोर्स संग मौके पर पहुंचे और जांच की।
8 of 13
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपार्टमेंट की गैलरी में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए, इनमें कारोबारी का पूर्व कर्मचारी हरबंशमोहाल निवासी विशाल गौतम व उसका साथी राजकिशोर फ्लैट में घुसते और निकलते दिखाई दिए। पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
9 of 13
आरोपी विशाल गौतम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों के पैर में पुलिस की गोली लगी। पूछताछ में हत्यारोपियों ने कारोबारी की बहू के कहने पर वारदात की बात कबूली है। पुलिस हत्या की वजह पता करने में जुटी है। रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट की पहली मंजिल के फ्लैट नंबर सी-104 में रहने वाले विनीत मिनोचा शहर के पांच बड़े दवा कारोबारियों में माने जाते थे।
10 of 13
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनकी बिरहाना रोड पर फार्मा ट्रेडर्स के नाम फर्म है। परिवार में बेटा सुब्रत, बहू शालू और छह साल का पोता श्रीजय हैं। पत्नी पुनीता गाजियाबाद में मैरिज काउंसलर हैं। सुब्रत ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब 9:36 बजे वह फ्लैट के मेनगेट को लॉक कर पत्नी शालू व बेटे के साथ तिलकनगर स्थित दोस्त की पार्टी में गए थे। रविवार सुबह 4:13 बजे घर लौटे। पत्नी किचन में पानी लेने गई तो पिता के कमरे से रिस कर बाहर आ रहा खून दिखा। दरवाजा खोला तो उनका शव जमीन पर पड़ा था। बेटे-बहू ने करीब 37 मिनट बाद पुलिस को इसकी सूचना दी।
11 of 13
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, गमगीन कारोबारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सवा घंटे फ्लैट में छिपे, आधे घंटे बाद हत्या कर निकले
कानपुर के पॉश इलाकों में शुमार इंदिरानगर के प्रतिष्ठित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट के फ्लैट में विनीत मिनोचा की हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और और सीसी कैमरे चेक किए तो शनिवार रात 9:36 बजे कारोबारी का बेटा सुब्रत, बहू शालू अपने बेटे के साथ जाते दिखाई दिए। ठीक 10 मिनट बाद दो संदिग्ध गैलरी से बड़े आराम से फ्लैट सी-104 में दाखिल हो गए। करीब सवा घंटे फ्लैट में ही छिपे रहे। 10:58 बजे कारोबारी विनीत फ्लैट में पहुंचे। हत्यारोपी आधे घंटे में उनकी हत्या कर निकल गए।
12 of 13
आरोपी राजकिशोर कुमार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपियों ने लॉक से कोई छेड़छाड़ नहीं की और फ्लैट में घुसकर विनीत के आने का इंतजार करते रहे। 10:58 बजे विनीत अपनी फर्म से फ्लैट पर पहुंचे। खूनी खेल खेलने के 30 मिनट बाद आरोपी फ्लैट से निकलते हुए दिखाई दिए।
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा बेटा व अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे ने जब एक आरोपी की पहचान फर्म में काम करने वाले पूर्व कर्मी विशाल गौतम के रूप में की तो पुलिस को किसी करीबी पर ही शक हुआ था। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि काम पूरा होने पर बहू ने लाखों रुपये देने की बात कही थी।