कानपुर के दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में नए खुलासे हुए हैं। दंपती ने सुपारी किलर से तीन माह में 300 बार बात की थी। हत्या वाले दिन सुपारी किलर से 14 बार बातचीत हुई थी। बहू शालू से तीन माह से बात चल रही थी। आरोपियों ने चैट डिलीट कर दी थी। पुलिस ने डिलीट चैट रिकवर कर ली हैं। कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की उनके घर में शनिवार देर रात चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई थी। मामले में उनका पूर्व नौकर और उसका साथी गिरफ्तार हुए तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। पुलिस ने साजिशकर्ता बहू को भी जेल भेज दिया है।
कानपुर के रतन ऑर्बिट निवासी दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस की जांच में रोज नए खुलासे सामने आ रहे हैं। हत्याकांड से एक दिन पहले सुपारी किलर विशाल गौतम के नाम पर नया सिम एक्टिवेट होने की जानकारी मिली है। ये नया नंबर भी सुब्रत और शालू के पास था। ऐसे में आशंका है कि विनीत की बहू शालू ही नहीं बल्कि उनका दूसरा करीबी भी हत्याकांड में शामिल है।
वहीं, पुलिस टीम के हाथ शालू और विशाल गौतम के बीच व्हाट्सएप पर की गईं कुछ चैट मिली हैं। कुछ चैट आरोपियों ने डिलीट भी कर दी हैं। इनमें शालू हत्यारोपी विशाल की तारीफों के पुल बांधती नजर आई। पुलिस का मानना है कि इन्हीं बातों से शालू ने विशाल को ससुर की हत्या के लिए राजी कर लिया था।
विज्ञापन
2 of 17
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, रिकवर हुईं चैट में सामने आया है कि शालू और हत्यारोपी विशाल गौतम लंबे समय से व्हाट्सएप पर संपर्क में थे। शुरुआत में विशाल गुड मॉर्निंग और गुड नाइट के मैसेज भेजता था। तब शालू कोई जवाब नहीं देती थी।
विज्ञापन
3 of 17
तस्वीर-एक सीसीटीवी फुटेज के वीडियोग्रैब एआई के माध्यम से अपडेट किए गए है।
- फोटो : एआई
करीब तीन माह से शालू ने भी मैसेज करने शुरू किए। इस दौरान उसने विशाल को स्मार्ट बताकर उसकी तारीफ की। बातचीत के अंश की एक चैट में शालू विशाल को मैसेज कर रही है कि तुम यार हो तो स्मार्ट... एक मैसेज में उसने पूछा है कि तुम्हारी कोई गर्लफ्रेंड है या नहीं... अभी तक शादी क्यों नहीं हुई।
4 of 17
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बहू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि शालू ने तीन माह पहले से ही हत्या की साजिश रचनी शुरू कर दी थी। शालू ने सुनियोजित तरीके से विशाल से बातचीत की और हत्या के लिए राजी कर लिया। यही कारण है कि विशाल ने पकड़े जाने के बाद सीधे शालू का ही नाम लिया। पुलिस इन चैट्स को कोर्ट में साक्ष्य के तौर पर पेश करेगी।
विज्ञापन
5 of 17
आरोपी विशाल गौतम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या के बाद सबसे पहले विशाल ने डिलीट की चैट
पुलिस दोनों हत्यारोपियों विशाल गौतम, राजकिशोर और साजिश रचने वाली बहू शालू को जेल भेज चुकी है। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि विशाल ने हत्याकांड के बाद सबसे पहले शालू के साथ की गईं चैट ही डिलीट की हैं। हालांकि, व्हाट्सएप कॉल लिस्ट पूरी तरह से डिलीट नहीं कर पाया। कई बार दोनों के बीच बातचीत के रिकॉर्ड मिले हैं। वहीं, बेटे से भी विशाल संपर्क में था। हत्याकांड के दिन भी बेटे से बातचीत हुई है।
विज्ञापन
6 of 17
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, सोफे पर बैठी गमगीन बहू और अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे ने सुपारी किलर से तीन माह में की थी 300 बार बात
दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस भले ही हत्यारोपी और शालू को जेल भेज कर अपनी पीठ थपथपा रही हो लेकिन बेटे सुव्रत की गतिविधियां भी संदिग्ध रही हैं। सर्विलांस सेल की जांच में पता चला कि विनीत के बेटे सुब्रत ने सुपारी किलर विशाल गौतम से तीन माह में 300 बार फोन पर बात की थी।
विज्ञापन
7 of 17
तस्वीर-तीन सीसीटीवी फुटेज के वीडियोग्रैब एआई के माध्यम से अपडेट किए गए है।
- फोटो : एआई
वो भी तब जब विनीत उसे नौकरी से निकाल चुके थे। बिल्कुल पसंद भी नहीं करते थे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि सुपारी किलर से सुब्रत का ऐसा कौन सा याराना था कि इतनी बात की गई। वहीं शालू ने भी विशाल से फोन पर 40 बार बातचीत की। सिर्फ वारदात वाले दिन ही 14 बार फोन पर बातचीत की गई।
8 of 17
तस्वीर-दो सीसीटीवी फुटेज के वीडियोग्रैब एआई के माध्यम से अपडेट किए गए है।
- फोटो : एआई
डुप्लीकेट चाबी बरामद करने के लिए ली जाएगी रिमांड
विनीत मिनोचा की हत्या के बाद विशाल ने फ्लैट की डुप्लीकेट चाबी देर रात अपार्टमेंट से कुछ दूरी पर फेंक दी थी। पुलिस उस चाबी को रिकवर करने के लिए उसकी कस्टडी रिमांड लेने के लिए कोर्ट में आवेदन करने जा रही है। इस दौरान आरोपी से सिलसिले फिर से पूछताछ की जाएगी।
9 of 17
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, सीसीटीवी में कैद आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां के जाने के बाद ही लगवाए थे सीसी कैमरे
विनीत मिनोचा की मां चंचल अपने बेटों के घर आती-जाती रहती हैं। पता चला कि चंचल अपने छोटे बेटे के घर गई थीं। इसी के अगले दिन विनीत ने घर में चार कैमरे लगवा दिए थे। ऐसे में आशंका है कि विनीत को कहीं न कहीं खतरे का एहसास था। इसीलिए कैमरे लगवाए। पुलिस अब दिवंगत की मां समेत अन्य रिश्तेदारों से बेटे-बहू के बारे में पूछताछ करेगी।
10 of 17
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, सीसीटीवी में कैद आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जेल में मच्छरों ने किया बेचैन
शालू को जेल में मच्छर बेचैन कर रहे हैं। रात में कई बार उठ-उठ कर बैठी। उसे सामान्य बैरक में रखा गया है। कुछ महिला बंदियों ने जेल आने का कारण पूछा तो उसने कुछ नहीं कहा। हालांकि, अपने बेटे को याद कर कई बार सिसकती हुई देखी गई।
11 of 17
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जेल अधीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि शालू ने सुबह नाश्ते में दलिया और गुड़ खाया। दोपहर में दाल, चावल, रोटी-सब्जी खाई। फिलहाल वह किसी से कोई बातचीत नहीं कर रही।
12 of 17
हत्या के बाद फ्लैट में जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला: बहू ने कराया ससुर का कत्ल
कानपुर में कल्याणपुर के इंदिरानगर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट निवासी दवा कारोबारी विनीत मिनोचा (63) की शनिवार देर रात चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई। हत्यारों ने कारोबारी पर चाकू से 26 से ज्यादा वार किए। वारदात के वक्त वह फ्लैट में अकेले थे। रविवार सुबह चार बजे बेटा-बहू पार्टी से घर लौटे तब वारदात का पता चला। पुलिस कमिश्नर फोर्स संग मौके पर पहुंचे और जांच की।
अपार्टमेंट की गैलरी में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए, इनमें कारोबारी का पूर्व कर्मचारी हरबंशमोहाल निवासी विशाल गौतम व उसका साथी राजकिशोर फ्लैट में घुसते और निकलते दिखाई दिए। पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
14 of 17
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, गमगीन कारोबारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों के पैर में पुलिस की गोली लगी। पूछताछ में हत्यारोपियों ने कारोबारी की बहू के कहने पर वारदात की बात कबूली है। पुलिस हत्या की वजह पता करने में जुटी है। रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट की पहली मंजिल के फ्लैट नंबर सी-104 में रहने वाले विनीत मिनोचा शहर के पांच बड़े दवा कारोबारियों में माने जाते थे।
15 of 17
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा बेटा व अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनकी बिरहाना रोड पर फार्मा ट्रेडर्स के नाम फर्म है। परिवार में बेटा सुब्रत, बहू शालू और छह साल का पोता श्रीजय हैं। पत्नी पुनीता गाजियाबाद में मैरिज काउंसलर हैं। सुब्रत ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब 9:36 बजे वह फ्लैट के मेनगेट को लॉक कर पत्नी शालू व बेटे के साथ तिलकनगर स्थित दोस्त की पार्टी में गए थे। रविवार सुबह 4:13 बजे घर लौटे। पत्नी किचन में पानी लेने गई तो पिता के कमरे से रिस कर बाहर आ रहा खून दिखा। दरवाजा खोला तो उनका शव जमीन पर पड़ा था। बेटे-बहू ने करीब 37 मिनट बाद पुलिस को इसकी सूचना दी।
16 of 17
आरोपी राजकिशोर कुमार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सवा घंटे फ्लैट में छिपे, आधे घंटे बाद हत्या कर निकले
कानपुर के पॉश इलाकों में शुमार इंदिरानगर के प्रतिष्ठित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट के फ्लैट में विनीत मिनोचा की हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और और सीसी कैमरे चेक किए तो शनिवार रात 9:36 बजे कारोबारी का बेटा सुब्रत, बहू शालू अपने बेटे के साथ जाते दिखाई दिए। ठीक 10 मिनट बाद दो संदिग्ध गैलरी से बड़े आराम से फ्लैट सी-104 में दाखिल हो गए। करीब सवा घंटे फ्लैट में ही छिपे रहे। 10:58 बजे कारोबारी विनीत फ्लैट में पहुंचे। हत्यारोपी आधे घंटे में उनकी हत्या कर निकल गए।
आरोपियों ने लॉक से कोई छेड़छाड़ नहीं की और फ्लैट में घुसकर विनीत के आने का इंतजार करते रहे। 10:58 बजे विनीत अपनी फर्म से फ्लैट पर पहुंचे। खूनी खेल खेलने के 30 मिनट बाद आरोपी फ्लैट से निकलते हुए दिखाई दिए। बेटे ने जब एक आरोपी की पहचान फर्म में काम करने वाले पूर्व कर्मी विशाल गौतम के रूप में की तो पुलिस को किसी करीबी पर ही शक हुआ था। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि काम पूरा होने पर बहू ने लाखों रुपये देने की बात कही थी।