फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Double Murder: हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार, बोला- जिसके कहने पर साजिश रची, उसी ने दिया धोखा

Fri, 08 Jul 2022 02:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बर्रा-2 ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में सोमवार रात गोद ली गई बेटी ने प्रेमी के साथ मां-बाप का कत्ल किया था। हत्या का मास्टरमाइंड रोहित का भाई और कोमल का प्रेमी राहुल उत्तम मिलिट्री इंटेलीजेंस में तैनात है। उसको मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर दोहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बर्रा-2 की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में सोमवार रात हुए दंपती हत्याकांड के मामले में मुख्य साजिशकर्ता सैन्यकर्मी राहलु उत्तम को क्राइम ब्रांच की टीम ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सैन्य अफसरों के सामने अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि जिसके कहने पर साजिश रची उसी ने ही धोखा दिया। क्राइम ब्रांच की टीम उसे ट्रेन के जरिये शहर के लिए रवाना हो गई।
 
पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने बताया कि मुन्ना लाल उत्तम (60) और उनकी पत्नी राजदेवी (55) की गला रेतकर हत्या उनकी गोद ली हुई बेटी कोमल और उसके एक प्रेमी रोहित उत्तम ने की थी। साजिश का मास्टरमाइंड गोवा में मिलिट्री इंटेलीजेंस में असिस्टेंट एंबुलेंस ऑपरेटर राहुल उत्तम है। वह रोहित का सगा भाई भी है। राहलु ही व्हाट्सएप कॉल के जरिये दोनों को वारदात की रात दिशा निर्देश दे रहा था।
विज्ञापन

2 of 5
आऱोपी राहुल - फोटो : अमर उजाला
सैन्य अफसरों ने गोवा से बुलाया था मुंबई
पुलिस कमिश्नर ने सुबूतों और सर्विलांस रिपोर्ट के साथ मुंबई स्थित सैन्य मुख्यालय में राहुल के संबंध में एक मेल पहले ही भेज दी थी, जिसको पढ़ने के बाद सैन्य अफसरों ने राहुल को निगरानी के साथ गोवा से मुंबई बुलाया और कब्जे में ले लिया। पुलिस टीम ने जब सैन्य अफसरों के सामने साजिश के सुबूत पेश किए तो राहुल ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। क्राइम ब्रांच की टीम उसे गिरफ्तार कर कानपुर के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रोहित - फोटो : एएनआई
बोला... जिसके कहने पर रची साजिश उसी ने दिया धोखा 
पुलिस हिरासत में आने के बाद राहुल उत्तम को अपनी गलती का एहसास हुआ। बोला कि जिस प्यार (कोमल) को पाने के लिए हत्याकांड की साजिश तक रच डाली उसी प्यार ने मुझे धोखा दे दिया। सगे भाई रोहित से भी ऐसी उम्मीद नहीं थी। मेरे प्यार ने मेरे ही भाई से संबंध कैसे बना लिए ? राहुल ने बताया कि वारदात के बाद वह दोहरे हत्याकांड से जुड़ी खबरें ऑनलाइन पढ़ रहा था। तभी उसे वारदात से पहले कोमल और उसके भाई रोहित के बीच संबंध बनाने के बारे में पता चला, जिसके फोरेंसिक एविडेंस भी थे। यह पढ़ राहुल खुद को ठगा महसूस करने लगा और खुद को कोसता रहा।

4 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटी - फोटो : एएनआई
दोनों मोबाइल से व्हाट्सएप चैट और कॉल डिटेल मिटाई
क्राइम ब्रांच ने राहुल के दो मोबाइल कब्जे में लिए हैं। जांच के दौरान उसके मोबाइलों से कोई सबूत नहीं मिला। राहुल ने व्हाट्सएप चैट और कॉल डिटेल डिलीट कर दी थी। पुलिस अधिकारियों ने उसकी कॉल डिटेल कंपनी से मंगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जानकारी देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

मुंबई में सेना के मुख्यालय से संपर्क कर अधिकारियों को पूरी वारदात की जानकारी दे दी गई थी, जिसके बाद सैन्य अफसरों ने राहुल को हिरासत में ले लिया। कानपुर पुलिस भी मुंबई पहुंच गई, कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे हिरासत में लेकर शहर लाया जा रहा है।  -विजय सिंह मीणा, पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें