कानपुर की बर्रा-2 ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में सोमवार रात मुन्ना लाल उत्तम और उनकी पत्नी राजदेवी की हत्यारोपी गोद ली हुई बेटी कोमल ने शातिर अपराधी की तरह वारदात का तानाबाना बुना था। प्रेमी रोहित के साथ उसने चार महीने पहले हत्या की साजिश रची थी। पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने बताया कि साजिश के तहत सोमवार रात कोमल ने मुन्ना लाल, राजदेवी और अनूप को अनार का जूस पिलाया। सभी जूस पीने के बाद सो गए। जूस में कोमल ने जहरीला पदार्थ मिलाया था। रात 12:54 बजे के आसपास रोहित घर में दाखिल हुआ। कोमल और रोहित ने मिलकर ग्राउंड फ्लोर के दो अलग-अलग कमरों में सो रहे मुन्ना लाल और राजदेवी की गला रेतकर हत्या कर दी। कोमल ने सोचा कि जूस पीने से अनूप मर गया होगा। साजिश थी कि अनूप के मरने पर सबको यह बताएंगे कि अनूप ने मात पिता की हत्या करने के बाद खुद जहर पीकर जान दे दी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
आरोपी बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
- फोटो : अमर उजाला
जब कोमल ऊपर के कमरे में अनूप के पास पहुंची तो देखा कि उसने जूस पूरा पिया ही नहीं था। वह हल्की बेहोशी में था। यदि दोनों अनूप को मारते तो पूरा शक कोमल पर जाता इसलिए दोनों ने उसे छोड़ दिया। फिर कोमल ने रोहित को घर से निकालकर अनूप को हत्या की झूठी कहानी सुनाई।
विज्ञापन
3 of 6
मृतक दंपती का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कोमल के गले, हाथों-पैरों पर मिले खरोंच के निशान
कोमल के गले व हाथों-पैरों पर कई खरोंच के निशान थे। पुलिस अफसरों ने जब इन निशानों के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह कई दिन पुराने हैं, लेकिन जांच में वह ताजा मिले। इससे पुलिस का शक और गहरा गया। पुलिस के अनुसार कोमल ने हत्या के दौरान जरूर दंपती केहाथ पैर पकड़े होंगे।
4 of 6
Kanpur Double Murder
- फोटो : अमर उजाला
उनके छटपटाने से खरोंच के निशान आए होंगे। पुलिस के अनुसार जूस में मिले जहरीले पदार्थ के कारण दंपती सिर्फ बेहोश हुआ था, अंदेशा है कि उन्होंने विरोध करने की भी कोशिश की होगी।
विज्ञापन
5 of 6
दंपती के बेटे से बात करते हुए पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
भाई के जूस में मिलाया था जहर
अनूप के अनुसार रात करीब ढाई बजे बहन उसके पास चीखती हुई पहुंची और बताया कि तीन लोग घर में घुस आए थे, जिन्होंने मम्मी-पापा की हत्या कर दी। अनूप ने पड़ोसी विवेक के जरिये पुलिस को सूचना दिलाई। इस दौरान उसका सिर भारी भारी लग रहा था। कोमल ने पुलिस को बताया कि रात में उसने भाई के जूस में भी जहर मिलाया था लेकिन वह बच गया।
भाई के ससुराल वालों पर दर्ज करा दी थी रिपोर्ट
कोमल ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश भी खूब की। वारदात के बाद उसने अनूप की पत्नी के भाइयों पर हत्या का आरोप मढ़ दिया। पुलिस ने आननफानन पर दो पर नामजद रिपोर्ट भी दर्ज कर ली। ऐसा उसने इसलिए किया क्योंकि अनूप और उसकी पत्नी का विवाद चल रहा है। पुलिस अब उनके नाम एफआईआर से हटाएगी।