कानपुर के बर्रा में हुई दंपती की हत्या में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने बताया कि हत्यारोपियों ने दोनों को दुपट्टे से बांधा था। गला कसकर मारने का प्रयास किया, जब सांसें बंद नहीं हुईं तो दोनों का किसी धारदार हथियार से गला रेत दिया। अधिक खून बहने से दोनों की मौत हो गई। शरीर पर छह चोटों के निशान भी हैं। फोरेंसिक विशेषज्ञ ने बताया कि घटनास्थल पर शवों के पैर दुपट्टे से बंधे पाए गए थे। अंदेशा है कि जूस पीने के बाद हल्की बेहोशी के दौरान दोनों को बांधा गया था। उसके बाद हाथों से गला दबाया गया। वो हाथ कोमल के थे या रोहित के यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मुन्ना लाल उत्तम और राजदेवी ने बचने के लिए संघर्ष भी किया। हत्यारों को लगा कि गला दबाने से मौत नहीं होगी तो उनका गला रेत डाला।
विज्ञापन
2 of 8
मृतक दंपती का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
फोरेंसिक टीम को मौके से एक डंडा भी मिला है जिससे दंपती पर वार किए गए थे। दंपती के सिर समेत पूरे शरीर पर छह चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
3 of 8
Kanpur Double Murder
- फोटो : ट्विटर
धड़ से गर्दन लगभग अलग ही कर दी थी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि दोनों की गर्दन धड़ से लगभग अलग कर दी गई थी। पीछे का जरा सा हिस्सा जुड़ा हुआ था। शायद इतना अधिक इसलिए काटा जिससे बचने की कोई गुंजाइश न रहे।
4 of 8
Kanpur Double Murder
- फोटो : अमर उजाला
वारदात के बाद इसलिए ही काफी देर तक रोहित वहां बैठा रहा था। घटनास्थल पर जिसने भी शव देखे उनकी रूह कांप गई। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि बेटी इस तरह की वारदात को अंजाम दे सकती है।
विज्ञापन
5 of 8
आरोपी बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
- फोटो : अमर उजाला
प्रेम संबंधों पर हुआ था विवाद
कोमल की मुन्ना लाल और राजदेवी से बनती नहीं थी। तीन साल पहले कोमल के प्रेम संबंधों का उन्होंने विरोध किया था इसपर कोमल की उनसे तीखी झड़प हुई थी। कोमल ज्यादातर वक्त रोहित से फोन पर बातचीत करते हुए ही बिताती थी।
विज्ञापन
6 of 8
दंपती के बेटे से बात करते हुए पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
जांच के दौरान अनूप ने बताया कि 2017 में फतेहपुर निवासी सोनिका से उसकी शादी हुई थी। शादी के चार दिन बाद ही सोनिका मायके चली गई थी, तब से वह नहीं आई। कोमल ने इसी का सहारा लेकर पुलिस को भाभी के भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह भाभी को भी फंसाना चाहती थी।
विज्ञापन
7 of 8
Kanpur Double Murder
- फोटो : अमर उजाला
गांव पहुंचे शव तो ग्रामीणों ने किया हंगामा
सरसौल स्थित प्रेमपुर में दोपहर बाद दोनों के शव पहुंचे। शव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। हर तरफ चीख पुकार मच गई। तभी ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। वे पुलिस से मांग कर रहे थे कि दंपती की गोद ली हुई बेटी कोमल को वहां बुलाया जाए।
हंगामा बढ़ा तो सीओ सदर संग्राम सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। सीओ ने डीसीपी साउथ से ग्रामीणों की फोन पर बात कराई। जब डीसीपी ने बताया कि कोमल गिरफ्तार कर ली गई है तब ग्रामीण शांत हुए। उसके बाद दोनों शवों का नजबगढ़ घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। बेटे अनूप ने माता-पिता को मुखाग्नि दी।