फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Double Murder: बेटी ने ही लिखी थी मां-बाप के कत्ल की फुलप्रूफ स्क्रिप्ट, इन सबूतों से सामने आ गया सच

Wed, 06 Jul 2022 11:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
Kanpur Double Murder - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बर्रा में दंपती की हत्या की जांच करने जब पुलिस के अफसर पहुंचे तो कोमल ने वही कहानी सुनाई जो उसने भाई अनूप को सुनाई थी। कहा कि तीन लोग घर में घुसे और पापा-मम्मी को मार डाला। जांच में सामने आया कि कोमल राजदेवी के साथ ही ग्राउंड फ्लोर के कमरे में सोती थी। बगल के कमरे में मुन्ना लाल सोते थे। जब पुलिस ने कोमल से पूछा कि वारदात के वक्त वह चीखी चिल्लाई क्यों नहीं तो वह कोई जवाब नहीं दे सकी। हत्यारों ने उसे (प्रत्यक्षदर्शी) क्यों छोड़ दिया। यह सवाल सुनते ही वह सकपका गई। फोरेंसिक टीम ने कोमल के खिलाफ कुल 18 अहम साक्ष्य जुटाए हैं जो उसे हत्यारा साबित करने के लिए काफी हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
आरोपी बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
कोमल के गले, हाथों-पैरों पर मिले खरोंच के निशान
कोमल के गले व हाथों-पैरों पर कई खरोंच के निशान थे। पुलिस अफसरों ने जब इन निशानों के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह कई दिन पुराने हैं, लेकिन जांच में वह ताजा मिले। इससे पुलिस का शक और गहरा गया। 
विज्ञापन

3 of 7
मृतक दंपती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार कोमल ने हत्या के दौरान जरूर दंपती केहाथ पैर पकड़े होंगे। उनके छटपटाने से खरोंच के निशान आए होंगे। पुलिस के अनुसार जूस में मिले जहरीले पदार्थ के कारण दंपती सिर्फ बेहोश हुआ था, अंदेशा है कि उन्होंने विरोध करने की भी कोशिश की होगी। 

4 of 7
Kanpur Double Murder - फोटो : अमर उजाला
बदले थे कपड़े, हाथों पौरों पर मिले खून के धब्बे
जब फोरेंसिक टीम ने कोमल का बेंजाडीन टेस्ट किया तो उसके हाथों और पैरों पर खून के कई धब्बे मिले, लेकिन उसके कपड़ों में खून के धब्बे नहीं थे। जब अलमारी में रखे उसके अन्य कपड़ों की जांच की गई तो एक में खून के कई धब्बे मिले। 
विज्ञापन

5 of 7
Kanpur Double Murder - फोटो : ट्विटर
पुलिस के अनुसार यही कपड़े उसने वारदात के दौरान पहने थे। फोरेंसिक टीम के अनुसार कोमल ने हत्या के बाद अपने हाथ पैर भी धुले थे। कपड़े ठिकाने लगा दिए थे, लेकिन वह मिल गए। 
विज्ञापन

6 of 7
दंपती के बेटे से बात करते हुए पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
शक की ये भी थी वजहें
- कोमल ने घर में तीन युवकों के आने की बात कही लेकिन सीसीटीवी कैमरे में एक शख्स घर के भीतर जाता दिखा।
- अपनी व्हाट्सएप चैट और कॉल लॉग भी डिलीट किया, इससे भी शक गहराया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जानकारी देते अधिकारी - फोटो : एएनआई
- रोहित के भीतर दाखिल होने के दौरान वह खुद दरवाजा खोलने आई थी, फुटेज में दिखी भी।
- बेंजाडीन टेस्ट में उसके हाथों-पैरों व कपड़ों पर खून के धब्बे मिले, गले व हाथों पर थे खरोंच के निशान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें