फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर टैंक बना कालकूप: बचाव में भी जंग…संकरे रास्ते से निकाले मजदूर, मां बोली- छोटे-छोटे बच्चे…इनका क्या होगा

Sun, 31 Aug 2025 06:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: अकबरपुर कस्बा के कन्हैया नगर में शनिवार दोपहर निर्माणाधीन मकान में सीवर टैंक की शटरिंग खोलने उतरे ठेकेदार व दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। तीनों के बाहर न निकलने पर चौथा मजदूर उतरा, तो वह भी बेहोश हो गया।
विज्ञापन
1 of 10
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
कानपुर देहात में निर्माणाधीन मकान में करीब दस फीट गहरे भूमिगत टैंक में रेस्क्यू के लिए संकरा खुला हिस्सा अड़चन बना। सीसी (कंक्रीट) पटान तोड़ने का प्रयास सफल नहीं हुआ तो संकरे रास्ते से ही टैंक के अंदर जाकर बचावकर्मी ने रेस्क्यू शुरू किया। घटना की जानकारी मिलते की अबकरपुर थाना प्रभारी सतीश सिंह व उनके साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई।
लीडिंग फायरमैन अंजनी कुमार ब्रीदिंग ऑपरेटस पहनकर टैंक में उतरे। एक-एक कर उन्होंने बेहोश युवकों के रस्सी बांधी। ऊपर मौजूद दमकल की रेस्क्यू टीम ने युवकों को टैंक से बाहर खींचा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि दस फीट गहरे भूमिगत टैंक में करीब ढाई फीट पानी भरा है। एक-एक कर युवक टैंक में उतरे।
विज्ञापन

2 of 10
मजदूर को बाहर निकालते बचावकर्मी - फोटो : amar ujala
एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा
अंदर ऑक्सीजन न होने की वजह से युवक बेहोश होते गए। दोपहर करीब 2:55 बजे माती फायर स्टेशन पर सूचना मिली। अग्निमशन अधिकारी कपिल फायर कर्मियों के साथ करीब 3:05 बजे मौके पर पहुंच गए। तत्काल फायर रेस्क्यू टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। टैंक से तीन युवक बेहोशी की हालत में बाहर निकाले गए जबकि एक युवक होश में था। सभी को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन

3 of 10
मकान से बाहर निकलता इसरार - फोटो : amar ujala
बदहवाश परिजन शव से लिपट बिलखते रहे, अफसरों ने बंधाया ढांढस
शटरिंग खोलने के दौरान हुए हादसे में तीन युवकों की मौत की जानकारी पर अस्पताल पहुंचे परिजन का हाल बेहाल रहा। परिजन एक दूसरे के शवों से लिपट कर बिलखते रहे। वहीं, मौजूद अधिकारी पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते रहे। कन्हैयानगर में हुए हादसे में अमन, सर्वेश, मुबीन की मौत की जानकारी मिलते ही एसपी अरविंद मिश्रा, सीएमओ डॉ. एके सिंह व अन्य अधिकारी पहुंच गए।

4 of 10
मकान के अंदर जांच करती टीम - फोटो : amar ujala
शवों का पोस्टमार्टम कराया गया
इधर एक-एक कर मृतकों के परिजन भी जा पहंुचे। इमरजेंसी में चीख-पुकार मच गई। वहीं अकबरपुर कस्बा के साथ बिगाही गांव के काफी संख्या में लोग जा पहुंचे। भीड़ बढ़ती देख सुरक्षा के लिहाज से अकबरपुर, रनियां, रूरा, बराैर थाना पुलिस बुला ली गई। पुलिस बाहर परिसर में मौजूद रही। वहीं मेडिकल कॉलेज में भर्ती इसरार से एसपी ने पूरी घटना की जानकारी ली। साथ ही पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। पुलिस ने सभी शवों को रात में ही मोर्चरी भेज दिया, जहां पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

5 of 10
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala
बिलखती रही मां, बोली सर्वेश ही था घर का सहारा
सर्वेश की शटरिंग खोलने के दौरान दम घुटने से मौत की जानकारी पर मां रामबेटी, पत्नी गुड्डी, भाई राममिलन, नीरज बिलखते हुए पहुंचे। बेटे सर्वेश का शव को देख मां रामबेटी लिपट कर रोती बिलखती रही। किसी तरह परिजन उसे इमरजेंसी के पास लाकर बैठाया। इसके बाद वह दहाड़े मार-मार कर रोती रही। बिलखते हुए बताया कि पति रावेंद्र का पहले निधन हो चुका है। घर की जिम्मेदारी सर्वेश पर थी, वहीं सहारा था। इधर पति की मौत पर गुड्डी बदहवाश रही। भाई राममिलन ने बताया कि सर्वेश के एक बेटा सूरज व बेटी अंजू है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन

6 of 10
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
बेटा अमन मुझे छोड़कर मत जाना
अमन की मौत पर पिता सुरेंद्र, मां मंजू, भाई नयन, अंकेश व चाचा शिवभगवान बिलखते रहे। बदहवाश हालात में मां मंजू शव से लिपटते हुए यही कह रही थी बेटा अमन मुझे छोड़ कर मत जाना। रोते बिलखते हुए कई बार अचेत हुई। जिसे परिवार के लोगों ने संभाला। चाचा शिवभगवान ने बताया कि अमन सबसे छोटा था। नयन सबसे बड़ा है। सुबह ही वह शटरिंग देखने के लिए कन्हैयानगर गया था। अमन की मौत की जानकारी पर अकबरपुर चेयरमैन पति जितेंद्र सिंह गुड्डन भी पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

7 of 10
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
मुबीन के छोटे-छोटे बच्चे, अब इनका क्या होगा
बिगाही निवासी मुबीन मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके साथ ही भाई इसरार, अंसार भी काम करते थे। शनिवार को कन्हैया नगर में मुबीन के साथ इसरार भी मौजूद था। भाई के अंदर चले जाने पर उसे बचाने के लिए इसरार भी उतरा था। मगर मुबीन की जान चली गई, जबकि इसरार अस्पताल में भर्ती है। उसकी स्वास्थ्य में सुधार है। इधर, अनहोनी की जानकारी पर मां नाजिया, पत्नी गुलनाज, बहन परवीन बिलखती रहीं। एसपी के पहुंचने पर मां रोते बिलखते हुए कहती रहती साहब मुबीन के शना, जीतन, इशान छोटे-छोटे बच्चे हैं, अब इनका क्या होगा। एसपी ने परिवार को ढांढस बंधाया।

8 of 10
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
दो मौत से बिगाही में छाया रहा मताम
सर्वेश और मुबीन बिगाही के रहने वाले हैं। परिवार के लोगों के मुताबिक अक्सर दोनों एक जगह पर मजदूरी करते थे। मुबीन के साथ उसके भाई भी काम पर जाते थे। शनिवार को शटरिंग खोलने के दौरान सीवर टैंक में दम घुटने से दोनों की मौत की जानकारी पर गांव के लोगों का अस्पताल मजमा लग गया। एक ही गांव के दो युवकों की मौत पर बिगाही में मातम छा गया।

9 of 10
राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला - फोटो : amar ujala
पीड़ित परिवार को दिलाई जाएगी हरसंभव मदद: राज्यमंत्री
अकबरपुर के कन्हैयानगर में बन कर तैयार हुए सीवर टैंक की शटरिंग खोलने के दौरान दम घुटने से ठेकेदार समेत तीन की मौत की जानकारी पर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला देर शाम पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। यहां पर उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने जिलाधिकारी कपिल सिंह से बात की। राज्यमंत्री ने बताया कि मृतक मुबीन का श्रमकार्ड बना होने की जानकारी मिली है। वहीं अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी की जा रही है। पीड़ितों को हरसंभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। यहां पर अकबरपुर के व्यापारी नेता महेश अग्रवाल झब्बू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

10 of 10
शटरिंग खोलते समय हादसा - फोटो : amar ujala
ये था पूरा मामला
अकबरपुर कस्बा के कन्हैया नगर में शनिवार दोपहर निर्माणाधीन मकान में सीवर टैंक की शटरिंग खोलने उतरे ठेकेदार व दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। तीनों के बाहर न निकलने पर चौथा मजदूर उतरा तो वह भी बेहोश हो गया। आसपास काम कर रहे मजदूरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर बि्गेड व पुलिस ने सीवर टैंक से मजदूरों को बाहर निकाला। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने तीन मजदूरों को मृत घोषित कर दिया, जबकि चौथा मजदूर भर्ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें