इटावा जिले के गाड़ीपुरा मोहल्ला में एक बालक का शव पड़ा मिला। उसके शव को कुत्ते नोंचते हुए देखकर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। बालक के गले पर कट का निशान है।
आहिल (8) पुत्र शहंशाह निवासी मोहल्ला गाड़ीपुरा का शव शुक्रवार सुबह मोहल्ले में सड़क किनारे पड़ा मिला। उसके शव को कुत्ते नोंच रहे थे। मोहल्ले के लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक यशवंत ने पहुंचकर जांच की है।