फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat Murder: हॉस्पिटल में रूकी थी पत्नी, पति को गुजरा नागवार...खौफनाक अंजाम, खून देख सहम गए थे बच्चे

Fri, 17 Mar 2023 09:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
kanpur dehat murder - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में अकबरपुर थाना क्षेत्र के करौसा गांव में गुरुवार की भोर सोते समय महिला के चेहरे पर ताबड़तोड़ हथौड़े से वारकर पति ने हत्या कर दी थी। मां की चीख पर जगे बच्चे पिता की करतूत को देखकर सहम गए और जानकारी मामा को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गांव से ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग किए हथौड़े को बरामद कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार रात में अस्पताल में रुकने से नाराज होकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। करौसा गांव निवासी गंगा नारायण यादव भोगनीपुर के चौरा स्थित एक पेट्रोल पंप में काम करता था। उसके परिवार में पत्नी रामदुलारी (50), बड़ी बेटी मनोज, नन्ही, कल्पना, नैन्सी, प्रांजलि (14) और एकलौता बेटा देवराज (11) है।
विज्ञापन

2 of 6
kanpur dehat murder - फोटो : amar ujala
अस्पताल में पत्नी का रुकना गुजरा नागवार
आरोपी गंगा नारायण ने बताया कि गांव के लालू का 13 मार्च को ऑपरेशन हुआ था। उसी दिन शाम को पत्नी रामदुलारी उसे देखने के लिए अस्पताल गई थी, जहां पर वह रात में रुक गई। बुधवार को इसी बात पर विवाद हुआ था। इससे नाराज होकर उसने पत्नी की हत्या कर दी।
विज्ञापन

3 of 6
kanpur dehat murder - फोटो : अमर उजाला
रामदुलारी का अक्सर था लालू के घर आना जाना
मृतक रामदुलारी के घर से करीब 300 मीटर दूर लालू का घर है। रामदुलारी का अक्सर लालू के घर आती व जाती थी। यह बात उसके पति गंगानारायण को पसंद नहीं था। इस बात का वह अक्सर विरोध करता था, लेकिन रामदुलारी बात नहीं मानती। कई बार तो गंगानारायण पीट भी चुका है।

4 of 6
kanpur dehat murder - फोटो : अमर उजाला
लहूलुहान कपड़ों को किया जब्त
रामदुलारी के चेहरे में गंगानारायण ने हथौड़े से वार किया था। इस दौरान चेहरे से निकलने वाला खून चादर में लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपत चादर को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

5 of 6
kanpur dehat murder - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल के पास से हथौड़ा हुआ बरामद
रामदुलारी की हत्या जिस हथौड़े से हुई। वह हथौड़ा मौके पर ही पड़ा मिला। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है। अब हत्यारोपित की फिंगर प्रिंट के लिए हथौड़े को फारेंसिक लैब भेजा जाएगा, ताकि सबूत के तौर पर न्यायालय में पेश किया जाएगा। इससे मुकदमे को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हत्या - फोटो : सोशल मीडिया
पहली बार इतना खून देख सहम गए थे बच्चे
घटना के वक्त रामदुलारी का बेटा देवराज, बेटी नैन्सी और प्रांजली मौजूद थी। पिता गंगानारायण द्वारा हत्या करने के बाद इतना खून देखकर सभी सहम से गए। गांव में चर्चा रही है कि पहली बार गांव के लोगों ने इतना ज्यादा खून देखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें