फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

"देश के सबसे महंगे क्लब" की कमेटी में हुआ ये बड़ा बदलाव

Sun, 16 Dec 2018 11:36 AM IST
शिखा पांडेय राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर

सार

- अब होगा दो साल, अभी तक चुनाव हर तीन साल में होता था 
- आनरेरी सदस्यों की गाइड लाइन भी तय, वार्षिक आमसभा आज
- पांच करोड़ रुपये के फिक्स डिपाजिट से होगा सुंदरीकरण 
 
विज्ञापन
कानपुर क्लब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर क्लब का चुनाव अब हर दो साल में होगा। वर्तमान कमेटी जो कार्य कर रही है, 24 महीने बाद उसका कार्यकाल खत्म हो जाएगा। अभी तक चुनाव हर तीन साल में होता था। इसके अलावा आनरेरी सदस्यों की गाइड लाइन भी तय हो गई है।
विज्ञापन


अब प्रशासनिक, न्यायिक, पुलिस, आयकर विभाग के अफसरों के अलावा 15 अधिकारी सेना के भी होंगे जिन्हें आनरेरी कार्ड जारी किया जाएगा। इसके अलावा कोई भी आनरेरी सदस्य नहीं होगा। 

कानपुर क्लब की वार्षिक आमसभा (एजीएम) रविवार को है। एजीएम में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। एजीएम को लेकर क्लब के सभी सदस्यों  को आमंत्रित किया गया हैं ताकि जो भी निर्णय हों वे अधिक से अधिक सदस्यों की उपस्थित में हाें। ब्रिगेडियर नवीन सिंह ने जब से कानपुर क्लब के चेयरमैन का कार्यभार लिया है तब से कई महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 

कानपुर क्लब
तय किया गया है कि कानपुर क्लब के सदस्यों की संख्या 2850 से बढ़ाकर 3500 की जाएगी। पहले चरण में 50 नए सदस्य बनाए जाएंगे। पांच करोड़ रुपये के फिक्स डिपाजिट को क्लब के सुंदरीकरण में लगाया जाएगा ताकि इसे भारत का सबसे अच्छा क्लब बनाया जा सके।

सदस्यों से हर माह लिए जाने वाला मासिक शुल्क 650 रुपये किया जाएगा। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण निर्णय होंगे जिन पर मुहर रविवार को लगेगी। एजीएम चेयरमैन ब्रिगेडियर नवीन सिंह, सचिव ऋषि कत्याल, डायरेक्टर राघवेंद्र सेठ कुंवर, तनवीर सिंह लांबा, सोनू छत्रवाल, उत्कर्ष गोयल, कमल चांडक, संजय गुप्ता की मौजूदगी में होगी।
विज्ञापन

कानपुर क्लब
अब ये लोग ही बन सकेंगे आनरेरी सदस्य
जिला जज कानपुर, मंडलायुक्त कानपुर, श्रमायुक्त, डीएम, केडीए उपाध्यक्ष, एडीएम सिटी, नगर आयुक्त कानपुर, केस्को एमडी, रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज, मुख्य अग्निशमन अधिकारी। पुलिस में एडीजी, आईजी, एसएसपी कानपुर नगर। आयकर से प्रधान आयकर आयुक्त, मुख्य आयकर आयुक्त प्रथम व द्वितीय, आयुक्त, जीएसटी कमिश्नर कानपुर, डीआई आयकर। इसके अलावा 15 लोग सेना व एयरफोर्स के अधिकारी होेंगे जिन्हें पोस्टिंग पर आनरेरी कार्ड जारी किया जाएगा।

रेवड़ी की तरह बंटते थे आनरेरी कार्ड
आनरेरी कार्ड को क्लब के पदाधिकारी अपने चहेतों को रेवड़ी की तरह बांटते थे। इस कार्ड के माध्यम से क्लब में आनरेरी सदस्यों को प्रवेश आसानी से मिल जाता है लेकिन इसमें अपने साथ किसी अतिथि को लाने का प्रावधान नहीं है। सबसे अधिक आनरेरी कार्ड वर्ष 2009 से 2013 तथा वर्ष 2014 से 2017 तक बनाए गए थे। इनकी संख्या सैकड़ों में हो गई थी। इसके चलते ब्रिगेडियर ने अगस्त 2018 में चुनाव के बाद सभी आनरेरी सदस्यों के कार्ड निरस्त कर दिए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें