फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः तेज रफ्तार सफारी और मारुति वैन में भिड़ंत, 3 की मौत 4 घायल

Sun, 16 Dec 2018 09:03 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दर्दनाक सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में पुरवा मार्ग पर तेज रफ्तार सफारी और मारुति वैन में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि सफारी सड़क पर पलट गई जबकि वैन खाई में गिर गई। हादसे में एक वैन सवार व सफारी में सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि वैन चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वाहनों में फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। पुलिस ने सभी को बिछिया सीएचसी पहुंचाया। जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि चार घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों वाहनों में सवार लोग वैवाहिक कार्यक्रमों में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

दर्दनाक सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
पुरवा-उन्नाव मार्ग पर घूरखेत गांव के पास रात करीब 9 बजे हुए दर्दनाक हादसे में घायल हुए अजगैन थानाक्षेत्र के नवाबगंज कस्बे के निवासी वैन चालक चालक सुरेश कुमार ने बताया कि रात वह 8 बजे वैन लेकर पुरवा में एक शादी में जा रहा था। तौरा और घूरखेत गांव के बीच पहुंचा था। इसी दौरान पुरवा से उन्नाव की ओर जा रही तेज रफ्तार सफारी से वैन टकरा गई थी। वाहनों में फसे लोगों की चीखपुकार सुनकर राहगीर ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। यूपी 100 पहुंचने केब कुछ ही देर बाद पुरवा कोतवाली एसआई करुणाशंकर भी टीम के साथ पहुंच गए।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को निकाला और आनन-फानन बिछिया सीएचसी पहुंचाया। वैन में फंसे नवाबगंज कस्बा निवासी महेश (21) पुत्र मुकेश की मौत हो गई। जबकि अभिषेक (21) पुत्र रामचंद्र, संदीप (18) पुत्र सरवन, अरुण (22) पुत्र विजयपाल और वैन चालक सुरेश गंभीर रूप से घायल हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें