फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए छठ पूजा घाट, बनाई गईं 30 हजार वेदियां, तस्वीरें

Thu, 07 Nov 2024 12:24 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शहर में बिहार व पूर्वांचल के करीब सात लाख श्रद्धालु हैं। घाटों पर 30 हजार वेदियां बनाई गईं हैं। रंग-बिरंगी रोशनी से छठ पूजा घाट जगमगा उठे।
विज्ञापन
1 of 6
छठ पूजा - फोटो : अमर उजाला
छठ पर्व के लिए घाट तैयार हैं। सजावट के साथ बैरिकेडिंग लगाने का कार्य भी लगभग पूरा हो गया है। साफ-सुथरे शहर के घाटों पर गुरुवार शाम व्रत रखने वाले श्रद्धालु डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। पुलिस, प्रशासन व नगर निगम के अधिकारी घाटों की व्यवस्थाएं पूर्ण कराने में लगे हैं।

शहर में बिहार व पूर्वांचल के करीब सात लाख लोग हैं। इनमें से करीब 30 हजार लोगों ने विभिन्न घाटों पर वेदियां बनाई हैं। इस हिसाब से करीब पांच लाख लोग घाटों पर जाकर पूजा-अर्चना कर सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसके लिए प्रशासन तैयारियों में लगा है। रात-दिन काम किया जा रहा है। पनकी, अर्मापुर, सीटीआई, बर्रा, सचान गेस्ट हाउस के पास, गुजैनी सहित अन्य घाटों की साफ-सफाई के बाद रंग-बिरंगी झालरें जगमगाने लगी हैं। इसके साथ ही स्ट्रीट लाइटें भी बढ़ाई गई हैं। शाम होते ही घाट रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठेंगे। इससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में दिक्कत नहीं होगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
छठ पूजा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस कमिश्नर ने किया निरीक्षण
बुधवार को पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने पनकी नहर छठ घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम देखे और सीसीटीवी से निगरानी के निर्देश दिए। घाट पर पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने की भी ीबात कही। बताया कि सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इस दौरान कमेटी के पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।


 
विज्ञापन

3 of 6
छठ पूजा - फोटो : अमर उजाला
घाट की गंदगी पर किया प्रदर्शन
छठ पूजा घाट की गंदगी व अनदेखी के विरोध में बुधवार को वार्ड-63 की पार्षद श्वेता गुप्ता के साथ क्षेत्रीय लोगों ने प्रदर्शन किया। पार्षद ने बताया कि अमृत सरोवर गंदगी से पटा है। तालाब की रेलिंग भी टूट गई है। प्रदर्शन की जानकारी पर नगर निगम के अधिकारी पहुंचे और साफ-सफाई शुरू कराई।

 

4 of 6
छठ पूजा - फोटो : अमर उजाला
कमलानगर में कृत्रिम तालाब की खोदाई शुरू
केंद्रीय छठ पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष गहमरी ने बुधवार को घाटों का निरीक्षण किया। कमलानगर में कृत्रिम तालाब की खोदाई बुधवार को शुरू कराई गई। बताया कि गुरुवार को समिति हर घाट पर छठ मैया के 151 ध्वज लहराएगी और डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के समय घाटों पर जाकर गाय का दूध बांटेंगे। जो गरीब महिला छठ पूजा करने में असमर्थ है, वह समिति के हेल्पलाइन नंबर 9839 107878 पर संपर्क करें, पूरी छठ पूजा सामग्री नि:शुल्क पहुंचाई जाएगी।

 
विज्ञापन

5 of 6
छठ पूजा - फोटो : अमर उजाला
खरना पर बनाई चावल और गुड़ की खीर, निर्जला व्रत भी शुरू
छठ पूजा के खरना पर बुधवार को महिलाओं ने 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत की। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को खरना का प्रसाद बनाया गया। शाम को गुड़ व चावल की खीर बनाकर उसका भोग लगाया गया।
छठ पूजा में खरना पूजा का भी विशेष महत्व है। यह पूजा के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। इस दिन छठ मैया का आगमन होता है, जिसके बाद श्रद्धालु 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू करते हैं। मिट्टी के चूल्हे में आम की लकड़ी जलाकर प्रसाद बनाया गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
छठ पूजा - फोटो : अमर उजाला
उपवास रखकर शाम को खीर का सेवन किया गया। खीर गन्ने के रस से बनाई गई जिसमें नमक या चीनी का प्रयोग नहीं किया गया। कुछ घरों में साठी के चावल, दूध और गुड़ की खीर भी बनाई गई। खरना का प्रसाद और जो भोजन बच गया, उसे घर के अन्य सदस्यों को दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें