फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरजू हत्याकांड: विवेचक असमंजस में, दोबारा दर्ज होंगे ससुरालियों के बयान, पति को भेजा गया जिला जेल

Wed, 13 Jan 2021 01:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर: आरजू गुप्ता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आरजू हत्याकांड में शहडोल से आए परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस एक बार फिर से ससुरालीजनों के बयान दर्ज करने की तैयारी में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक रिपोर्ट में तालमेल न बैठने से विवेचक असमंजस में हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर: पति के साथ आरजू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
स्टेट मेडिकोलीगल अफसर की मदद के लिए डीआईजी की संस्तुति का इंतजार है। वहीं, आरजू के पति को अस्थायी जेल से जिला जेल ट्रांसफर कर दिया गया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर: पति के साथ आरजू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
नौबस्ता गौशाला डब्ल्यू ब्लॉक स्थित माही अपार्टमेंट में 25 दिसंबर को आरजू की हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नाक, मुंह दबाने से मौत की पुष्टि के बाद मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

4 of 5
कानपुर: आरजू हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पति अमनदीप जेल में है लेकिन सास, ससुर और ननद की भूमिका तय करने के लिए जांच शुरू की गई थी। विवचेक नजीराबाद सीओ ने सोमवार को आरजू के परिजनों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर: आरजू हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
इसमें उन्होंने ससुरालीजनों पर मौत के बाद गलत सूचना देने का आरोप लगाया है। वहीं, शादी के वक्त से ही दहेज की मांग को लेकर अनबन की भी बात कही। अब दोबारा ससुरालीजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें