फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj case: अब बुआ को लेकर नया खुलासा... बैंक खातों में बड़ी रकम हुई ट्रांसफर! नवाब से बताई थी पुरानी पहचान

Thu, 15 Aug 2024 02:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 8
Kannauj case - फोटो : अमर उजाला
पूर्व ब्लॉक प्रमुख के यहां अपनी भतीजी को लेकर जाने वाली महिला के फरार होने के बाद से उससे जुड़ी कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। चर्चा है कि वारदात के बाद उसके बैंक खातों में बड़ी रकम भेजी गई है। मामला सामने आने के बाद एसपी ने इसकी भी जांच की बात कही है। इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
 
विज्ञापन

2 of 8
Kannauj SP Amit Kumar Anand - फोटो : ANI
एसपी बोले- रकम डालने के तथ्य की भी होगी जांच
इसी बीच यह चर्चा शुरू हो गई है कि उसके बैंक खाते में किसी ने बड़ी रकम भेजी है। उसके पीछे तर्क यह दिया जा रहा है कि वह किसी के इशारे पर यह सब कर रही थी, इसीलिए उसे रकम भेजी गई है। इससे पूरे प्रकरण के पीछे की साजिश की भी चर्चा शुरू हो गई है। उसके बैंक खातों में रकम डाले जाने की बात पर पुलिस के भी कान खड़े हुए हैं।



 
विज्ञापन

3 of 8
Kannuaj case - फोटो : अमर उजाला
बैंक खातों को भी खंगाल जाएगा
पुलिस ने उसके बैंक खातों को खंगालने की बात कही है। एसपी अमित कुमार आनंद के मुताबिक आरोपी महिला की तलाश की जा रही है। उसके गिरफ्त में आते ही उससे जुड़ी सभी जानकारी जुटाई जाएगी। अगर बैंक खातों में अनियमित लेनदेन से जुड़ा तथ्य सामने आएगा तो उसकी भी जांच कर उन लोगों की पहचान की जाएगी, जिन्होंने ऐसा किया है।

 

4 of 8
नवाब सिंह - फोटो : अमर उजाला
बुआ ने नवाब से बताई थी पुरानी पहचान
किशोरी की बुआ ने मंगलवार को जब मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखा था तो उसने नवाब सिंह यादव से अपनी पुरानी पहचान बताई थी। उसके मुताबिक उसकी नवाब सिंह यादव से सात-आठ साल से जान-पहचान है। पिछले महीने नवाब सिंह यादव की माता का निधन हो गया था, वह उसमें शोक जताने नहीं पहुंच सकी थी। 

 
विज्ञापन

5 of 8
Kannuaj case - फोटो : अमर उजाला
अब जब वह दिल्ली से यहां आई तो उसने मिलकर शोक जताने की भी बात कही थी। चूंकि उसे लखनऊ से आने में काफी देर हो गई थी तो पुरानी पहचान की वजह कर उसने नवाब सिंह यादव के कॉलेज में ठहरने की बात कही थी। अपने साथ ही अपनी भतीजी को भी ले गई थी।

 
विज्ञापन

6 of 8
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने महिला की तलाश तेज कर दी
पुलिस के मुताबिक रविवार रात हुई घटना के दौरान वह उसी कॉलेज में मौजूद थी, इसलिए उसका बयान लिया जाना जरूरी है। हालांकि, किशोरी के माता-पिता की ओर से शिकायत किए जाने के बाद वह गायब हो गई है।
विज्ञापन

7 of 8
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में पुलिस उसकी भूमिका संदिग्ध मान रही है। इसी बीच किशोरी की मां की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उस महिला को भी मुकदमे में शामिल करते हुए उसकी तलाश तेज कर दी है।

 
विज्ञापन

8 of 8
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
आरोपी नवाब सिंह यादव के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ाने के साथ ही किशोरी की मां की शिकायत के आधार पर बुआ को भी मुकदमे में शामिल किया गया है। वह पुलिस के सामने नहीं आ रही है। उसकी तलाश के लिए सदर कोतवाली, सर्विलांस, एसओजी सहित छह टीमों को लगाया गया है। -अमित कुमार आनंद, एसपी


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें