फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Case: भाजपा से जुड़ी है किशोरी की बुआ!... सपा का दावा; वायरल तस्वीरों पर योगी के मंत्री का बड़ा बयान

Thu, 15 Aug 2024 11:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 8
Kannauj case - फोटो : अमर उजाला
पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के साथ रात में अपनी भतीजी के साथ मिलने के लिए पहुंची महिला को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। तस्वीरें वायरल होने के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गई हैं। पहले भाजपा ने सपा को निशाना बनाया था तो अब सपा के निशाने पर भाजपा है। वायरल तस्वीरों पर योगी के मंत्री ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल, अब तक महिला को नवाब सिंह यादव का करीबी माना जा रहा था। हालांकि, वह खुद भी अपने बयान में यह कह चुकी है कि उनसे पहचान होने की वजह से ही वह लखनऊ से उनसे मिलने पहुंची थी। 
विज्ञापन

2 of 8
Kannuaj case - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच उसी महिला की कई ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह भाजपा के बड़े नेताओं के साथ मौजूद है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में वह कन्नौज के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, सदर से विधायक और समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नेहा त्रिपाठी, दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी सहित कई नेताओं के साथ नजर आई है। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद सियासी चर्चा को नया मोड़ मिल गया है। 

 
विज्ञापन

3 of 8
सुब्रत पाठक - फोटो : एएनआई
सपा ने दावा किया है कि महिला भाजपा का कार्यकर्ता है। सपा इन्हीं तस्वीरों के आधार पर किशोरी की बुआ को भाजपा का कार्यकर्ता बता रही है। हालांकि भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि वह उसे नहीं जानते हैं।

4 of 8
Kannuaj case - फोटो : अमर उजाला
भाजपा में अगर सक्रियता होती तो वह पहचानते। उनके मुताबिक लोकसभा चुनाव के दौरान भी वह उन्हें किसी कार्यक्रम में नहीं दिखी। कहा कि किसी के साथ तस्वीर का होना उससे नजदीकी होने का सुबूत नहीं हो सकता है।

 
विज्ञापन

5 of 8
Kannuaj case - फोटो : अमर उजाला
वायरल तस्वीर से जुड़ा बयान
सदर सीट से विधायक और समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण ने बताया कि यह महिला न तो भाजपा की सदस्य है, न ही उसे कभी ज्वाइन करवाया गया है। उसे कोई दायित्व भी नहीं दिया गया है। फोटो किसी सार्वजनिक अवसर की है। किसकी फोटो किसके साथ है, इसका कोई असर पुलिस की जांच में नहीं पड़ना चाहिए। 

 
विज्ञापन

6 of 8
Kannuaj case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पूरी सख्ती से अपना काम कर रही है। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नेहा त्रिपाठी ने बताया कि उस महिला को पार्टी में शामिल नहीं कराया गया है। वह किसी कार्यक्रम में आई थी। उसकी आदत है बड़े नेताओं के साथ फोटो खिंचवाना। उसकी किसी भी गतिविधियों से पार्टी का कोई सरोकार नहीं है।

 
विज्ञापन

7 of 8
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने महिला की तलाश तेज कर दी
पुलिस के मुताबिक, रविवार रात हुई घटना के दौरान वह उसी कॉलेज में मौजूद थी, इसलिए उसका बयान लिया जाना जरूरी है। हालांकि, किशोरी के माता-पिता की ओर से शिकायत किए जाने के बाद वह गायब हो गई है। ऐसे में पुलिस उसकी भूमिका संदिग्ध मान रही है। इसी बीच किशोरी की मां की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उस महिला को भी मुकदमे में शामिल करते हुए उसकी तलाश तेज कर दी है।

 
विज्ञापन

8 of 8
नवाब सिंह - फोटो : अमर उजाला
वहीं, रविवार की रात पूर्व ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करवाने वाली किशोरी ने मंगलवार को मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया था। पुलिस के मुताबिक उसी बयान के आधार पर आरोपी नवाब के खिलाफ दुष्कर्म की धारा को बढ़ा दिया गया है। दुष्कर्म की धारा बढ़ाने के साथ ही पुलिस इसकी पुष्टी के लिए आरोपी की डीएनए जांच कराने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें