कन्नौज में रेलवे स्टेशन के निर्माणाधीन भवन का लिंटर गिरने के बाद मलबा हटाने में 16 घंटे लग गए। रविवार सुबह 6:25 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। 150 फीट लंबा लिंटर ढहने से 26 मजदूर घायल हुए थे।
शटरिंग टूटने से गिरे निर्माणाधीन कन्नौज रेलवे स्टेशन के लिंटर के मलबे में 16 घंटे तक जिंदगियों को खोजने की जद्दोजहद की गई। शनिवार दोपहर 2: 20 बजे हुए हादसे के बाद रविवार सुबह 6:30 बजे तक बचाव कार्य किया गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
26 घायल मजदूरों का इलाज चल रहा है। फर्रुखाबाद के जीआरपी थाने में निर्माण कंपनी के मालिक और इंजीनियर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बन रहे कन्नौज रेलवे स्टेशन का 150 फीट लंबा लिंटर शनिवार दोपहर ढह गया था।
विज्ञापन
2 of 9
Kannauj accident
- फोटो : amar ujala
एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने चलाया अभियान
बताया गया था कि करीब 45 मजदूर काम कर रहे थे। शाम सात बजे तक 26 मजदूरों को मलबे से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आशंका थी कि कुछ और मजदूर मलबे में दबे हैं। शाम 6:30 बजे से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने बचाव कार्य शुरू किया। पूरी रात बचाव कर्मी काम में जुटे रहे। रविवार सुबह मलबे को पूरी तरह से हटाया गया।
विज्ञापन
3 of 9
kannauj accident
- फोटो : amar ujala
दोनों बचाव दल के जवानों ने 12 घंटे तक लगातार कार्य किया। मलबे में और कोई मजदूर दबा नहीं मिला। उनकी कोशिश थी कि किसी भी हालत में कोई जान नहीं जानी चाहिए। मलबे में दबे लोगों को खोजने के लिए उन्होंने डॉग का भी सहारा लिया। उसकी पुष्टि के बाद भी जवान सावधानी से काम करते रहे। इस बीच कई बार अवरोध उत्पन्न हुआ, लेकिन इससे वह हार नहीं माने।
4 of 9
kannauj accident
- फोटो : amar ujala
कुछ देर के लिए जवानों ने बचाव कार्य रोका
दो बार तो सरिया धंसने से जेसीबी का टायर पंचर हो गया। इसके बाद भी वह निराश नहीं हुए। सुबह चार बजे जब बूंदाबांदी शुरू हुई तो कुछ देर के लिए जवानों ने बचाव कार्य रोका, लेकिन किसी की जान बचाने के जज्बे ने उन्हें बारिश में बचाव कार्य करने के लिए उत्साहित किए रहा। सभी जवान बारिश के बीच भी बचाव कार्य करते रहे।
विज्ञापन
5 of 9
kannauj accident
- फोटो : amar ujala
सुबह करीब साढ़े बजे जब यह मालूम हुआ कि मलबे में कोई नहीं दबा है, तो सभी ने राहत महसूस की। रात भर लगातार काम करने के बावजूद शरीर में आई थकान दूर हो गई। सभी बहुत खुश हुए। यही बोले कि शुक्र है कि किसी की जान नहीं गई। मेहनत सफल हो गई। वहीं, रेलवे के मंडल संरक्षा आयुक्त और रेलवे सुरक्षा बल के आईजी ने स्टेशन पहुंचकर जांच की है। रेलवे ने घायलों को दिया नकद मुआवजा दिया गया।
विज्ञापन
6 of 9
kannauj accident
- फोटो : amar ujala
लापरवाही, जान जोखिम में डालने और रेलवे एक्ट में की कार्रवाई
रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) विपुल माथुर की तहरीर पर जीआरपी ने बलिया के सुभाषनगर की मेसर्स आशुतोष इंटरप्राइजेज के मालिक रामविलास राय, इंजीनियर सूरज प्रकाश मिश्रा पर लापरवाही, जान जोखिम में डालने और रेलवे एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष संदीप तोमर ने बताया जांच में हादसे के जिम्मेदार अन्य लोगों को भी शामिल किया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 9
kannauj accident
- फोटो : amar ujala
कमजोर शटरिंग टूटने से 150 फीट लंबा लिंटर ढहा
अमृत भारत योजना के तहत कन्नौज रेलवे स्टेशन पर किए जा रहे निर्माणकार्य के दौरान भीषण हादसा हो गया। शनिवार दोपहर करीब 2:20 बजे शटरिंग टूटने से 150 फीट लंबा लिंटर ढह गया। हादसे में 40 से अधिक मजदूर दब गए। लिंटर गिरते ही ठेकेदार मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
8 of 9
kannauj accident
- फोटो : amar ujala
अमृत भारत योजना के तहत 13.50 करोड़ रुपये से स्टेशन पर प्रथम चरण में यात्री प्रतीक्षालय, बुकिंग हाल व शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए कंक्रीट का 40 फीट ऊंचा ढांचा तैयार किया गया। इसी ढांचे पर 7500 वर्ग फीट में लिंटर डाला जा रहा था। निर्माण कार्य देवरिया की आशुतोष इंटरप्राइजेज कंपनी कर रही है। हादसे के वक्त ठेकेदार रामविलास रॉय मौजूद था, लेकिन मौका देखकर वह भाग निकला। आरपीएफ उसकी तलाश में जुटी है। मजदूरों ने बताया कि पिछले तीन दिन से स्टेशन के भवन पर लिंटर डालने का काम चल रहा था।
शटरिंग टूटने से हादसा
शनिवार दोपहर शटरिंग टूटने से हादसा हो गया। कानपुर मंडलायुक्त के विजयेंद्र पांडयन, डीआईजी जोगिंदर कुमार भी मौके पर पहुंचे। देर शाम को पूर्वोत्तर रेलवे की डीआरएम वीणा सिन्हा रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई और निरीक्षण किया।